फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   anpur Weather: 10 December is the coldest after seven years

Kanpur Weather: लुढ़का पारा, धूप हुई कम, सात साल बाद सबसे ठंडा 10 दिसंबर

Tue, 10 Dec 2024 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Dec 2024 11:07 PM IST
सार

Kanpur Weather News: अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरा और गलन बढ़ गई। धूप की अवधि औसत एक घंटे कम हुई।

विज्ञापन
anpur Weather: 10 December is the coldest after seven years
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात साल बाद इस बार 10 दिसंबर का दिन सबसे ठंडा रहा है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरा। इसके पहले वर्ष 2016 में 10 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रहा था। अधिकतम तापमान कम होने से गलन बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि हवाओं में निरंतरता रही तो ठंडक बढ़ेगी। हिमालय की पहाड़ियों पर बर्फबारी से ठंड मैदानी इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति पैदा कर सकती है। इसके अलावा धूप की अवधि औसत एक घंटे कम हो गई है। सीएसए की मौसम वेधशाला के मुताबिक सन शाइन आवर सामान्य सात के स्थान पर इस वक्त औसत छह घंटे रह रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बादल रहने पर धूप के घंटे कम हो जाते हैं। एक सप्ताह की धूप का प्रतिदिन का औसत छह घंटे निकल रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। उन्होंने बताया कि रात में बादल रहे हैं। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से थोड़ा सा अधिक रहा है। वातावरण की नमी में भी पांच फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिमालय पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में आईं ठंडी हवाएं
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति भी बढ़ी हुई है। साथ ही निरंतरता भी है। इसकी वजह से हिमालय की चोटियों पर बर्फबारी और बारिश हुई है। हवाएं वहां की ठंडक लेकर मैदानी इलाकों में आ रही हैं। इन हवाओं की वजह से कानपुर परिक्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में ठंडक का माहौल बन गया है। साथ ही हवाओं ने धुंध भी कम की है। मंगलवार सुबह दृश्यता 1500 मीटर रही। उन्होंने बताया कि जेट स्ट्रीम भी नीचे आ गई हैं। इससे भी माहौल में ठंडक बढ़ेगी। हवाओं में निरंतरता बनी रही तो 14 दिसंबर के बाद शीतलहर जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी।

तापमान
अधिकतम-22.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-10.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed