{"_id":"5f7cc7a58ebc3eb8670be461","slug":"another-youth-became-a-soldier-with-fake-address","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: एक और युवक फर्जी पते से बन गया सैनिक, जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: एक और युवक फर्जी पते से बन गया सैनिक, जांच में हुआ खुलासा
Wed, 07 Oct 2020 01:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में सेना में फर्जी पते से एक और युवक के भर्ती होने का मामला सामने आया है। अब मोहम्मदाबाद के पते से निवास प्रमाण पत्र बनवाकर युवक सेना में भर्ती हो गया। बरेली भर्ती बोर्ड के अधिकारी ने प्रपत्र जांच के लिए भेजे।
इसमें उसके बुलंदशहर का निवासी होने का खुलासा हुआ। गांव के प्रधान ने उस नाम-पते के किसी व्यक्ति के गांव का निवासी नहीं होने की बात लिखकर दे दी। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव हैदरपुर का निवास प्रमाण पत्र बनवाकर दुष्यंत कुमार पुत्र रमेश सिंह 9 जुुलाई को सेना में भर्ती हो गया। ट्रेनिंग के बाद सैनिक हो गया है। सेना भर्ती बोर्ड बरेली के अधिकारी ने उसके प्रपत्र सत्यापन के लिए भेजे।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय से प्रपत्रों को कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा गया। दरोगा विश्वनाथ कोरी हैदरपुर गांव पहुंचे। गांव के लोगों ने उसके गांव का निवासी नहीं होने की बात बताई। गांव के प्रधान हीरा सिंह राठौर ने दुष्यंत के गांव के निवासी नहीं होने की बात लिखकर दी।

पता चला कि दुष्यंत ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा जनपद बुुलंदशहर थाना सगंरून के जनता इंटर कालेज से उत्तीर्ण की है। वह बुलंदशहर का ही रहने वाला है और हैदरपुर गांव के पते से निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सेना में भर्ती हो गया है।
दरोगा ने रिपोर्ट लगाकर एसपी कार्यालय में भेज दी है। अब उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि ऐसे सभी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
बरेली भर्ती बोर्ड के अधिकारी से मांगी है वर्ष 2019 में सेना में भर्ती हुए युवकों की सूची
वर्ष 2019 में सेना में भर्ती हुए सभी सैनिकों के बारे में एसपी कार्यालय से जनपद बरेली के भर्ती बोर्ड अधिकारी को पत्र भेजकर सूची मांगी है। पुलिस अधिकारियों की मंशा है कि जिले से भर्ती हुए लोगों की सूची मिलने पर एक साथ सभी युवकों का सत्यापन कराकर कार्रवाई की जाए।