फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Grilles on 'Arogya Path' to curb encroachment and litteringGrilles on 'Arogya Path' to curb encroachment and littering

Farrukhabad News: आरोग्य पथ पर ग्रिल से लगेगी अतिक्रमण और गंदगी पर लगाम

Thu, 29 Oct 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Grilles on 'Arogya Path' to curb encroachment and litteringGrilles on 'Arogya Path' to curb encroachment and littering
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित आरोग्य पथ पर अब वाहनों की बेतरतीब पार्किंग, अतिक्रमण और आवारा पशुओं की आवाजाही पर अंकुश लगेगा। सदर नगरपालिका की ओर से यहां स्टील की ग्रिल लगाने का काम शुरू करा दिया गया है। इससे सुबह-शाम टहलने और खुली जिम में व्यायाम करने आने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आरोग्य पथ पर दिन में वाहन खड़े होने, खोमचे लगने और आवारा पशुओं के पहुंचने से लोगों को परेशानी होती थी। पशुओं के कारण गंदगी भी फैलती थी। इन समस्याओं को देखते हुए सैन्य अधिकारियों और छावनी परिषद के अधिकारियों ने आरोग्य पथ को सुरक्षित बनाने की पहल की थी।
विज्ञापन

अक्तूबर के पहले सप्ताह में सेंटर कमांडेंट एवं सिखलाइट रेजिमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर मनीष जैन ने अधिकारियों और छावनी परिषद के सीईओ व अवर अभियंता के साथ आरोग्य पथ का निरीक्षण किया था। यहां वाहनों की पार्किंग समेत अन्य समस्याएं देखने के बाद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर को पत्र भेजकर सुरक्षा के इंतजाम कराने का अनुरोध किया गया था। सैन्य अधिकारियों और छावनी परिषद के अधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर रेलिंग लगवाने की मांग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार, छावनी परिषद के सीईओ अनिंदा डे और अवर अभियंता एसपी सिंह सेंगर ने निरीक्षण कर रेलिंग लगाने की योजना बनाई। मंगलवार शाम से ठेकेदार ने ग्रिल लगाने का काम शुरू कर दिया।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि गुरुद्वारा तिराहे से फतेहगढ़ चौराहे तक तीन मीटर फुटपाथ छोड़कर रेलिंग लगवाई जा रही है। राजपूत रेजिमेंट सेंटर के द्वारों के सामने आवागमन को देखते हुए ग्रिल नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed