फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Firework stalls should be set up at Krishnasha Vatika, not at the Polytechnic grounds.

Farrukhabad News: पॉलिटेक्निक मैदान नहीं, कृष्णाशा वाटिका में लगें आतिशबाजी की दुकानें

Thu, 29 Oct 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Firework stalls should be set up at Krishnasha Vatika, not at the Polytechnic grounds.
फर्रुखाबाद। दीपावली पर आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के लिए पॉलिटेक्निक मैदान के बजाय पूर्व निर्धारित स्थल कृष्णाशा वाटिका नवदिया को तय की जाए। फुटकर आतिशबाजी विक्रेताओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दुकानों का स्थान पूर्ववत रखने की मांग की है। विक्रेताओं का कहना है कि पॉलिटेक्निक मैदान पर दुकानें लगने से कारोबार प्रभावित होने के साथ ही आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रामचंद्र, गोपाल, अमन, रहाुल, अरविंद, अंकुर कुमार, रिंकी कटियार, मोनू, चंदन, रिषभ यादव, मिहिर पाठक ने दिए गए ज्ञापन में कहा कि पिछले कई वर्षों से दीपावली पर कृष्णाशा वाटिका नवदिया, रॉयल जेआर गेस्ट हाउस के निकट आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें लगती रही हैं। यहां पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह है। ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराया जा सकता है, जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन

विक्रेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि कृष्णाशा वाटिका में पहले भी दुकानें लगती रही हैं। इस दौरान किसी जनहानि या अग्निकांड की घटना सामने नहीं आई। दुकानों पर अग्निशमन यंत्र और जरूरी सुरक्षा उपकरण रखने के साथ नियमों का पालन किया जाता रहा है। फायर स्टेशन भी करीब 500 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कृष्णाशा वाटिका नगर के ग्राहकों के लिए सुविधाजनक स्थान है। पॉलिटेक्निक मैदान पर दुकानें लगाने से ग्राहकों की संख्या घटने और बिक्री प्रभावित होने की आशंका है। दीपावली का कारोबार उनकी सालभर की आय का महत्वपूर्ण साधन है। बची हुई आतिशबाजी वापस न होने की स्थिति में उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ कानूनी कार्रवाई की आशंका भी बनी रहती है। विक्रेताओं ने जनहित, यातायात और आजीविका को ध्यान में रखते हुए कृष्णाशा वाटिका में ही दुकानें लगाने की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed