फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Price of flattened rice (chura) is 20 rupees per kg; prices of gatta-gatiya (gram flour dumplings/snacks) have increased by 50 percent.

Farrukhabad News: चूरा 20 रुपये किलो, गट्टा-गटियां में 50 प्रतिशत दाम बढ़े

Thu, 29 Oct 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Price of flattened rice (chura) is 20 rupees per kg; prices of gatta-gatiya (gram flour dumplings/snacks) have increased by 50 percent.
फोटो-35 कमालगंज बाजार में करवा चौथ का सामान खरीदतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

- मंगलवार को चूरा 70 तो बुधवार को 80 रुपये किलो बिकासंवाद न्यूज एजेंसी


कमालगंज। करवा चौथ की पूजा के लिए बृहस्पतिवार को पूजन सामग्री की दुकानों पर अच्छी बिक्री से रौनक रही। पिछले साल की अपेक्षा इस बार करवा के सामान में महंगाई ने भी अपना खासा असर दिखाया। करवा में भरा जाने वाले चूरा के दाम इस बार 20 रुपये किलो बढ़ गए। वहीं, गट्टा-गटियां के दाम में 60 प्रातिशत का उछाल आया।



सुहागिनों के लिए दीपवाली से पहले का खास त्योहार करवा चौथ की रंगत बृहस्पतिवार को बाजार में भी दिखी। करवा चौथ की पूजा के लिए पूजन सामग्री व सोलह शृंगार से जुड़े समान की खरीदारी को बाजार गुलजार रहा। पूजन में करवा यानि कलश का खास महत्व है, उतना ही महत्व कलश में भरे जाने वाले सामान का भी है। कलश में चूरा भी भरा जाता है। धान की महंगाई ने इस बार चूरा के दाम भी बढ़ा दिए हैं। बुधवार को चूरा सभी दुकानों पर 80 रुपये किलो बिका, हालांकि मंगलवार को कई दुकानों पर 70 रुपये भी भाव था। दुकानदारों ने बताया कि इस बार धान की महंगाई से चूरा के दाम बढ़ गए। वहीं चीनी से बने सामान गटियां, गट्टा व बताशों में खासी महंगाई हो गई। 80 रुपये वाला बताशा इस बार 100 से 120 रुपये बिका। गत वर्ष गटियां व गट्टा 25 रुपये का 250 ग्राम था। इस बार 40 रुपये का 250 ग्राम भाव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed