{"_id":"b4e2ca543857e723af2f8c7cc6f5b63e","slug":"another-woman-death-of-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 28 Feb 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से बिल्हौर के मल्लापुर गांव की मंजू (45) की शुक्रवार को मौत हो गई। उन्हें केजीएमयू लखनऊ में चार दिन पहले भर्ती कराया गया था।
आईडीएच में भर्ती करने के बाद भी तबियत नहीं सुधरी तो परिजन उन्हें केजीएमयू लेकर गए थे। वहीं, डिप्टी सीएमओ डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि मंजू की मौत के संबंध में लखनऊ से कोई जानकारी नहीं मिली है।
बीते दिनों मंजू को जुकाम के साथ बुखार आया था। परिजनों ने कसबे की सीएचसी में इलाज कराया। फायदा नहीं होने पर परिजन उन्हें हैलट लेकर गए।
यहां तीन दिनों तक आईडीएच में भर्ती रखा गया, लेकिन तबियत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें केजीएमयू लखनऊ लेकर चले गए। वहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। मंजू के भांजे विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर के डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की।
दो महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
शुक्रवार को दो महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। बाबूपुरवा की सितारा देवी (63) प्राइवेट पैथोलॉजी की रिपोर्ट में पॉजिटिव हैं तो औरैया के दिबियापुर की बदनश्री केजीएमयू लखनऊ की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिली हैं। स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद सितारा देवी को निजी अस्पताल से आईडीएच में भर्ती कराया गया है।