फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another outer ring road, four new bridges will be built on the Ganga

Kanpur News: एक और आउटर रिंग रोड, गंगा पर चार नए पुल बनेंगे

Thu, 01 May 2025 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Another outer ring road, four new bridges will be built on the Ganga
कानपुर। शहर के चारों तरफ बन रही 93.20 किलोमीटर की रिंग रोड के बाहर एक और आउटर रिंग रोड बनेगी। 124 किलोमीटर की इस रोड से चौबेपुर से अचलगंज (उन्नाव) तक का क्षेत्र जुुड़ेगा। विजन-2051 के तहत तैयार की गईं 105 परियोजनाओं में रैपिड रेल, एयरपोर्ट विस्तार, सड़क चौड़ीकरण, सात मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, टाउनशिप से लेकर व्यावसायिक हब शामिल हैं। इनकी अनुमानित लागत 1,32,000 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

बुधवार को केडीए ने इस विजन डाक्युमेंट को नगर निगम, एनएचएआई सहित अन्य संबंधित विभागों को भेजना शुरू कर दिया। संबंधित विभागों के सुझावों को शामिल करते हुए डाक्युमेंट को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। केडीए ने कंसलटेंट कंपनी ट्रैक्टेबेल से विजन डाक्युमेंट-2051 तैयार कराया है। सन् 2051 में शहर की संभावित 78 लाख की आबादी की जरूरतों के हिसाब से इसे चार साल में तैयार किया गया है। लगातार बढ़ रही आबादी के लिए आवास, सुगम यातायात, रोजगार के नए संसाधन उपलब्ध कराने आदि बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है।
विज्ञापन

विजन-2051 में तब तक होने वाली 78 लाख आबादी को सुगम यातायात उपलब्ध कराने का खाका खींचा गया है। इसके लिए कानपुर-लखनऊ के बीच रैपिड रेल, अहिरवां एयरपोर्ट का विस्तार करने के साथ ही कारगो सेवा शुरू कराने की जरूरत पर जोर दिया गया है। मेट्रो रेल को आईआईटी से मंधना, पनकी से कैंट सहित विभिन्न नए रूटों में 74.92 किलोमीटर विस्तार की प्लानिंग है। शहर के चारों तरफ एक और आउटर रिंग रोड का खाका खींचा गया है। यह मौजूदा समय में निर्माणाधीन 93.20 किलोमीटर से 30.8 किलोमीटर अधिक होगी। यह चौबेपुर से शुरू होकर भिसार, बिधनू से लेकर अचलगंज (उन्नाव) तक बनेगी। इस पर भी गंगा में चार-चार लेन के दो पुल बनेंगे। इनके अलावा गंगा में दो अन्य पुलों का प्रावधान किया गया है। यातायात को सुगम बनाने के लिए पनकी तिराहे से कल्याणपुर तक छह-लेन रोड, चौबेपुर-बिठूर-मौनीघाट मार्ग चौड़ीकरण, भौंती-रमईपुर चार लेन मार्ग, रामादेवी-सरसौल छह-लेन मार्ग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ते वाहनों और मनमाने तरीके से सड़कों तक में हो रही पार्किंग की समस्या से निजात के लिए शहर में सात मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण का खाका खींचा गया है। ये पार्किंग मॉल रोड, कालपी रोड, गुमटी नंबर-5, हालसी रोड, घंटाघर आदि में बनेंगी। इन पार्किंगों को मैकेनाइज्ड कार पार्किंग के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया है।

ये भी हैं योजनाएं
- रिवर फ्रंट
- ट्रांसगंगा सिटी के सामने ईको टूरिज्म
- यूपी हाट
- नगर निगम के सभी स्कूलों को अपग्रेड करना
- नगर निगम के सभी अस्पतालों का पीपीपी मोड पर संचालन
- मुंबई की तर्ज पर बंद मिलों में हैरिटेज स्थल, मॉल, कार्यालय बनाना


विजन - 2051 के तहत शहर के विस्तार, सुनियोजित विकास, सुगम यातायात आदि के लिए 105 परियोजनाओं का खाका खींचा गया है। इनमें से 36 परियोजनाएं शॉर्ट टर्म हैं, जिन्हें पांच साल में पूरा करना है। इसी तरह 38 परियोजनाएं मीडियम टर्म की हैं, जिन्हें छह से 10 साल में पूरा करना है। शेष 31 लॉग टर्म परियोजनाएं हैं, जिन्हें 2051 तक पूरा करने लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed