फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another misdeed case in Unnao's Makhi with seven year old girl

उन्नाव के माखी में एक और दुष्कर्म, 13 साल के किशोर ने सात साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम

Tue, 24 Dec 2019 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 24 Dec 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Another misdeed case in Unnao's Makhi with seven year old girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले 13 वर्ष के किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर भाई को आता देख आरोपी किशोर भाग निकला। एसपी, एएसपी और सीओ ने गांव जाकर घटना की जांच के बाद एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा एक की छात्रा मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय किशोर उसे खेलने के बहाने अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बच्ची का शोर सुन उसका बड़ा भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी किशोर भाग निकला। पिता ने बताया कि घटना के वक्त वह पड़ोस में अलाव ताप रहा था, जबकि उसकी बीमार पत्नी घर में थी। बताया कि आरोपी किशोर अक्सर बच्ची के साथ खेलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसओ संतोष सिंह गांव पहुंचे और बच्ची के परिजनों से घटना की जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना की। कुछ देर बाद सीओ पवन कुमार गांव पहुंचे और एसपी विक्रांतवीर को पूरे मामले से अवगत कराया।


शाम 6 बजे एसपी विक्रांतवीर, एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल भी गांव पहुंचे और बच्ची व उसके परिजनों से पूछताछ के बाद एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। एसओ ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। एसपी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी किशोर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed