फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another girl found corona positive in Shuklaganj

शुक्लागंज में एक और युवती कोरोना पॉजिटिव मिली

Thu, 11 Jun 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Another girl found corona positive in Shuklaganj
शुक्लागंज(उन्नाव)। गंगाघाट क्षेत्र के चंपापुरवा मोहल्ला में एक और युवती कोरोना संक्रमित मिली है। रिपोर्ट की लगते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवती को बिछिया स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि इश्योंरेंस कंपनी में काम करने वाले संक्रमित युवक की पत्नी के संपर्क में रहने से युवती को संक्रमण हुआ है। मोहल्ले के पांच सौ मीटर दायरे को सील किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के चंपापुरवा ढाल के पास रहने वाली 28 वर्षीय युवती की रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव निकली है। जिला संक्रमण प्रभारी डॉ आरएस मिश्रा ने बताया कि छह जून को चंपापुरवा में रहने वाली 28 वर्षीय युवती व इसकी 55 वर्षीय मां व 15 वर्षीय भतीजी को नवाबगंज स्थित अस्पताल में आइसोलेट किया था। कोरोना जांच में भतीजी और मां की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि युवती की पॉजिटिव आई है। जानकारी जिला प्रशासन को दी गई है। जानकारी के मुताबिक युवती कानपुर नगर के पीरोड स्थित एक गारमेंट की दुकान में सेल्स गर्ल है। लॉकडाउन के चलते दुकान नहीं जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण किया। बताया कि हॉटस्पॉट एरिया को और बढ़ाया नहीं गया है। पांच सौ मीटर क्षेत्र को ही सील किया गया है।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट एरिया में नगर पालिका गंगाघाट द्वारा सैनिटाइजिक का कार्य कराया गया। प्रभावित क्षेत्र में स्थित घरों के आस-पास चूना छिड़काव के साथ ही सफ ाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने नगर पालिका ईओ सुनील कुमार को निर्देश दिए कि जो हॉटस्पॉट एरिया है व उनके संपर्क में जो भी मोहल्ले आ रहे हैं वहां चूना छिड़काव व सफ ाई की व्यवस्था दुरुस्त रखें। ईओ ने सफ ाई कर्मियों की अतिरिक्त टीमें लगाकर हॉटस्पॉट एरिया के चंपापुरवा, कंचन नगर, आदर्श नगर, गायत्री नगर सहित अन्य मोहल्लों में सैनिटाइजिंग व चूना छिड़काव कार्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed