फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another FIR on Irfan Solankis colleague and former councilor Mursleen, report of extortion and intimidation

इरफान सोलंकी प्रकरण: पूर्व पार्षद मुर्सलीन पर एक और एफआईआर, महिला ने दर्ज कराई रंगादारी और धमकाने की रिपोर्ट

Thu, 02 Feb 2023 12:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Feb 2023 12:02 AM IST
सार

इरफान के साथी पूर्व पार्षद मुर्सलीन पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि कर्नलगंज निवासी महिला ने रंगादारी और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुर्सलीन कन्नौज का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ छह गंभीर मामले पूर्व में दर्ज हैं।

विज्ञापन
Another FIR on Irfan Solankis colleague and former councilor Mursleen, report of extortion and intimidation
इरफान सोलंकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में नजीर फातिमा के प्लॉट में हुई आगजनी के मामले में जेल में बंद कर्नलगंज के पूर्व पार्षद मुर्सलीन उर्फ भोलू के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एक और एफआईआर दर्ज हुई है। कर्नलगंज निवासी रुखसार फातिमा ने उसके खिलाफ रंगदारी, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

रुखसार ने पुलिस को बताया कि पति मोहम्मद अहमद और दो बेटियों रमिशा व रुदा के साथ पिछले पांच दशक से कर्नलगंज के एक मकान में किराये पर रह रही हैं। बीते 24 दिसंबर को वह शादी समारोह में गईं थीं। 28 दिसंबर को जब लौटीं तो उनके कमरे में एक और ताला बंद मिला।
विज्ञापन

बेटी जब ताला खोल रही थी तभी नकाबपोश तीन लोग आए और वहां रहने के एवज में  पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बेटियों को गायब करने की धमकी भी दी। 16 जनवरी को जब वह परिवार संग दोबारा घर पहुंचीं तो सपा नेता मो. मुर्सलीन उर्फ भोलू, चांद अली, असलहा तस्करी में पकड़ा गया मो. फहीम खान आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बेटियों से अभद्रता की। रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर से मिलकर गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज रत्नेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।

कन्नौज का है हिस्ट्रशीटर
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मुर्सलीन कन्नौज का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ छह गंभीर मामले पूर्व में दर्ज हैं। कानपुर की कई साइट पर इरफान के साथ उसका पैसा भी लगा हुआ है। महिला की तहरीर पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी 24 जनवरी से जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed