फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another entrance and overbridge will be built at the railway station

Kanpur News: रेलवे स्टेशन पर बनेगा एक और प्रवेश द्वार व ओवरब्रिज

Fri, 09 Aug 2024 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Another entrance and overbridge will be built at the railway station
खास खबर का लोगो
विज्ञापन

फोटो 03::::
फोटो 04::::


- निर्माण से लाइनपार क्षेत्र में रह रही शहर की आधी आबादी को मिलेगा सीधा लाभ, जनवरी तक काम पूरा करने के निर्देश
- अभी यात्रियों को गुरु तेग बहादुर पुल से लंबा चक्कर लगाते हुए पहुंचना पड़ता है



संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। इटावा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक और प्रवेश द्वार बनेगा। इसके लिए जंक्शन पर प्राथमिक चरण का काम शुरू भी कर दिया है। अभी तक शहर के लाइन पार क्षेत्र की आधी आबादी को स्टेशन आने जाने के लिए शहरी क्षेत्र की ओर प्रवेश लेना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों को गुरु तेग बहादुर पुल से लंबा चक्कर लगाते हुए यहां तक पहुंचना पड़ता है।

सेकेंड एंट्री परिसर में आने जाने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था के साथ साथ टिकट काउंटर, पूछताछ खिड़की आदि भी बनाई जाएगी। रेलवे की इस पहल से जहां एक ओर लाइन पार क्षेत्र में रह रहे लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य हर हाल में जनवरी माह तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि फरवरी में शुभारंभ किया जा सके।
विज्ञापन

वहीं, अभी बदहाल पड़ा स्टेशन का लाइनपार क्षेत्र जगमग हो जाएगा। शहर के लोग लंबे समय से इटावा रेलवे स्टेशन पर लाइनपार क्षेत्र में सुविधाओं के साथ एंट्री बनाए जाने की मांग करते आए हैं। स्टेशन के जंक्शन बनने के बाद से रेलवे ने भी यहां पर यात्रियों को एक के बाद एक नई सुविधाएं प्रदान की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंक्शन बनने के बाद अब इटावा रेलवे स्टेशन को सबसे बड़ी सौगात मिली है। रेलवे बोर्ड ने न सिर्फ यहां उत्तरी छोर से यात्रियों को स्टेशन आने जाने के लिए सेकेंड एंट्री बनाने का फैसला लिया है। बल्कि इसको बनाकर तैयार करने की समय सीमा भी फरवरी माह तय कर दी है। यही कारण है कि सेकेंड एंट्री का कार्य जोर शोर के साथ शुरू कर दिया गया है।
निर्देश हैं कि सभी कार्य जनवरी माह के अंत तक पूरे कर लिए जाएं जिससे कि फरवरी माह में दूसरे प्रवेश द्वार का शुभारंभ किया जा सके। प्रवेश द्वार बनने के बाद लाइनपार क्षेत्र में रह रहे लोगों और इधर बसे सैकड़ों गांव के लोगों को स्टेशन आने-जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
उत्तरी छोर पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर के आवास की जगह होगा निर्माण

इटावा जंक्शन के उत्तरी छोर पर जिस जगह पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर का आवास बना हुआ था। उसे ध्वस्त कर प्रवेश परिसर बनाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। यहां पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए कामन हाल, टिकट काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके ठीक सामने बने रेल कर्मियों के आवासों को तोड़कर फ्रेंडस कालोनी की ओर से यहां पर यात्री प्रवेश कर सकेंगे। यात्री यहां से टिकट लेकर सीधे प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंच सकेंगे।



प्रवेश द्वार से लगी हुई होगी पार्किंग

स्टेशन की सेकेंड एंट्री का मुख्य प्रवेश द्वार पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य के आवास के सामने उत्तर दिशा की ओर बनेगा। रेलवे ने इस स्थान पर यात्रियों के स्वागत के लिए आकर्षक प्रवेश द्वार बनाने का खाका तैयार किया है। इस द्वार से सटकर ही यात्रियों के वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। पार्किंग में पहुंचने के बाद ही यात्री सीधे यहां बनाई जा रही इमारत में पहुंच सकेंगे। जहां पर उन्हें यात्रा संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

गोदाम गिराया गया, अब यहां एक और आरओबी बनेगा, काम शुरू

इटावा जंक्शन के पश्चिमी छोर पर कुछ समय पूर्व आरओबी का निर्माण कराया गया था। अब स्टेशन पर एक और आरओबी बनाने का कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। यह ओवरब्रिज दूसरे प्रवेश द्वार के ठीक सामने बनाया जा रहा है। जिससे कि यात्री न सिर्फ प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर पहुंच सकें, बल्कि ओवरब्रिज से होकर प्लेटफार्म नंबर दो-तीन और प्लेटफार्म नंबर एक पर भी आसानी से पहुंच सकें। इसके निर्माण के लिए बुधवार को यहां बने एक गोदाम को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया है कि यह ओवरबिज्र ही स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार को पहले वाले से भी जोड़ेगा। यात्री इससे होकर फ्रेंडस कालोनी की ओर से शहर की ओर स्टेशन पर भी आसानी से आ सकेंगे।

कोट
अमृत योजना के तहत इटावा जंक्शन का विकास कराया जा रहा है। इसके तहत ही दूसरा प्रवेश द्वार बनवाया जा रहा है। नए साल तक इसका काम पूरा हो जाएगा। इसे लाइन पार के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।- अमित कुमार, पीआरओ, रेलवे प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed