{"_id":"5d2b7a628ebc3e6ceb430b1f","slug":"another-accused-arrested-in-unnao-madrasa-students-kanpur-news-knp501518053","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में मदरसा छात्रों से मारपीट में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में मदरसा छात्रों से मारपीट में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जीआईसी मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहे मदरसा छात्रों से मारपीट के दूसरे आरोपी संतोष चौधरी को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार रात संकेत भारती को गिरफ्तार कर मारपीट व घटना को मजहबी रंग देने की योजना से पर्दा उठाया था। छात्रों से मारपीट के आरोपी दीपांशु चौधरी व गोलू सिंह अभी फरार हैं। पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
11 जुलाई की शाम शहर के जीआईसी मैदान में मदरसा के छात्र क्रिकेट मैच खेल रहे थे। तभी पास में ही बैठे चार युवकों ने बार बार गेंद आने पर उन्हें खदेड़ दिया था। इस दौरान छात्रों की ओर से की गई अभद्रता पर आरोपी दीपांशु चौधरी, संकेत भारती, संतोष चौधरी व गोलू सिंह ने उन्हें पीट दिया था। जिससे चार छात्र घायल हो गए थे। मारपीट की घटना की जानकारी जब मदरसा के प्रिंसिपल को हुई तो उन्होंने मजहबी नारे लगवाने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी थी। हालांकि उन्होंने मारपीट करने वाले युवकों के बजाए भाजयुमो के जिला मंत्री समेत चार अन्य युवकों को आरोपी बना दिया था।
पुलिस ने जब जांच की तो भाजयुमो के जिला मंत्री व उसके साथियों को निर्दोष पाया था। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी दीपांशु चौधरी व मुख्य आरोपी गोलू सिंह फरार है। शराब के नशे में गोलू ने ही मारपीट की थी। दोनों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।