{"_id":"6a514f4031854c4fc204fa6c","slug":"another-accused-arrested-for-assaulting-a-young-man-and-robbing-him-of-cash-and-a-mobile-phone-kanpur-news-c-220-1-akb1007-145604-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटने का एक और आरोपी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटने का एक और आरोपी पकड़ा गया
Sat, 11 Jul 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। नगर से निकले हाईवे की सर्विस रोड पर 16 जून की भोर कार सवार बदमाशों ने युवक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूट लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में शामिल दूसरे युवक को लूट के मोबाइल व नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।
सिकंदरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मुखबिर की सूचना पर सूर्या फ्लाईओवर के पास से जालौन जनपद के कालपी स्थित दमदमा जिठरैली मस्जिद के सामने रहने वाले हसनैन उर्फ कैश को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूट का मोबाइल व 800 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 जून की रात को वह अपने साथी राजा, मिर्जामंडी कालपी निवासी अभिनय खन्ना, अहरौली शेख पुखरायां निवासी असद उर्फ बाबा के साथ सिकंदरा में उर्स देखने आए थे।
16 जून की भोर घर लौटने के दौरान उन लोगों ने हाईवे की सर्विस रोड पर पैदल जा रहे डेरापुर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर निवासी मोहम्मद तालिब के साथ मारपीट कर मोबाइल, तीन हजार रुपये नकद व तालिब से उसके फोन का यूपीआई पिन व पासवर्ड पता कर अपनी मां शमा परवीन के खाता में दो बार में 7300 रुपये ट्रांसफर कर दिए। मां के उस बैंक खाते का वह ही इस्तेमाल करता था। लूट के 7300 रुपये आरोपी अभिनय की मां के खाते में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
बाद में अभिनय ने डाकखाने से रुपये निकलवाकर अपने हिस्से के 2500 रुपये ले लिए। बाद में उसने राजा व असद को भी 2500- 2500 रुपये दे दिए थे। उसने अपने हिस्से के कुछ रुपये खर्च कर लिए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अभिनय को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी हसनैन को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेजा गया है। शेष आरोपी राजा व असद की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।