फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Annu Tandon protested against MLA Kuldeep

BJP MLA CASE: सरकार के खिलाफ विपक्ष का PROTEST

Fri, 13 Apr 2018 08:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Apr 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
Annu Tandon protested against MLA Kuldeep
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी
पिछले120 घंटों के आसपास प्रदेश का एक जिला 'उन्नाव' और यहां की बांगरमऊ विधानसभा सीट से 'विधायक कुलदीप सिंह सेंगर' का नाम और उनसे 'जुड़ा प्रकरण' अब प्रदेश तक ही सीमित नहीं रहा। इस मामले में विधायक की गिरफ्तारी न होने से लगभग सभी विरोधी दल इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश की राजधानी में गुरुवार को उन्नाव जिले की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ( कांग्रेस ) ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मिलकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में कांग्रेस के नेताओं ने शीघ्र ही विधायक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

 




आपको बता दें कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली किशोरी के जेल में बंद पिता की मौत के बाद पुलिस और सरकार पर उठ रहे सवालों के बीच पूरे मामले की एसआईटी जांच शुरू हुई। बुधवार को लखनऊ के एडीजी राजीव कृष्ण विधायक एडीजी राजीव कृष्ण और एसपी क्राइम दिनेश सिंह के साथ अफसरों का दल सुबह करीब 10.15 बजे माखी पहुंचा। इसी बीच प्रशासनिक देखरेख में पीड़ित परिवार के सदस्यों को उन्नाव के होटल से गांव लाया गया था।



दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत के बाद एडीजी के नेतृत्व वाली टीम दोपहर करीब 12.30 बजे माखी थाने पहुंची। थाने में जरूरी रिकॉर्ड देखने के साथ उन्होंने डीएम रवि कुमार एनजी, एसपी पुष्पांजलि से लगभग 20 मिनट बातचीत की। लखनऊ रवाना होने से पहले मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में एडीजी ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी।विधायक पर एक महिला की मदद से किशोरी से दुष्कर्म के आरोप का मुकदमा 11 जून 2017 से विचाराधीन है। इस मुकदमे में पीड़िता ने विधायक पर दुष्कर्म और गांव की एक महिला को विधायक के पास लेकर जाने का आरोप लगाया है।

तीन अप्रैल को पीड़िता का पिता इसी मुकदमे की पेशी पर दिल्ली से उन्नाव आया था। पेशी के बाद वह अपनी मां को दवा देने के लिए घर गया। आरोप है कि यहां विधायक के भाई अतुल सिंह ने गुर्गों ने उसकी पिटाई की। बचाव करने पर पत्नी, मां और बेटियों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने उसे मारपीट करने और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में जेल भेज दिया। पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed