फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, अन्नू टंडन के बारे में जो सलमान की Being Human Foundation से जुड़कर कर रही हैं लोगों की मदद

Mon, 13 Nov 2017 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार, अमर उजाला, कानपुर
प्रशांत कुमार, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Nov 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
Annu Tandan who has been a great connection to Bollywood and Business Industry veterans
अन्नू टंडन
बॉलीवुड और बिजनेस इंडस्ट्री की दिग्गज शख्सियतों से गहरा ताल्लुक रखने वाली अन्नू टंडन हर रोज अपना ज्यादा से ज्यादा समय समाजसेवा में ही गुजारती हैं। अन्नू यूपी के उन्नाव जिले से सांसद रह चुकी हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बीईंग ह्यूमन एनजीओ से जुड़कर अन्नू गरीब और असहायों की मदद कर रही हैं।
Annu Tandan who has been a great connection to Bollywood and Business Industry veterans
सलमान के साथ पुरानी फोटो में अन्नू टंडन
अन्नू टंडन इंडियन पॉलिटीशियन हैं। 15 नवंबर 1957 को उन्नाव में जन्मीं अन्नू टंडन मुकेश अंबानी की रिलाइंस इंडस्ट्रीज कंपनी में नंबर 2 की पोजीशन रखने वाले स्वर्गीय संदीप टंडन की पत्नी हैं। अन्नू पेशे से बिजनेसमैन और समाजसेवी हैं। उनके दो बेटे हैं। 

 

Annu Tandan who has been a great connection to Bollywood and Business Industry veterans
सलमान के साथ पुरानी फोटो में अन्नू टंडन

साल 2009 में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को अपने उन्नाव जिले में बुलाकर चुनाव प्रचार कराने की वजह से भी अन्नू टंडन चर्चा में आई थीं। लोगों से बातचीत करते हुए सलमान ने कहा था कि 'मैं अन्नू टंडन को काफी अर्से से जानता हूं।'  सलमान ने अन्नू के लिए लोगों से अपील की थी कि जाति-धर्म के भेदभाव को छोड़कर टंडन को वोट करें। इस लोकसभा चुनाव में अन्नू टंडन ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Annu Tandan who has been a great connection to Bollywood and Business Industry veterans
अन्नू टंडन

अन्नू के मुकेश अंबानी के परिवार से करीबी संबंध है, उनके दो बेटे भी रिलायंस से जुड़े हैं। अन्नू ने 2009 के चुनाव घोषणापत्र में 41 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डालर) की संपत्ति घोषित की थी। अन्नू ने 'अमर उजाला' से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सोच देश बचा सकती है। अपने उन्नाव जिले के विकास के लिए अन्नू समाजसेवा करती हैं।    

विज्ञापन
Annu Tandan who has been a great connection to Bollywood and Business Industry veterans
सलमान के साथ पुरानी फोटो में अन्नू टंडन

अन्नू अपने जिले की गरीब कन्याओं के विवाह में मदद के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करती हैं। इसके अलावा दिव्यांगों की मदद के लिए ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और बैशाखी उपलब्ध कराती हैं। गोदान कार्यक्रम के तहत विधवाओं के जीविकोपार्जन के लिए गाय दान स्वरूप देने का काम भी अन्नू करती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed