फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वोटबैंक मजबूत करने के लिए अखिलेश ने अपनाया ये 'बीजेपी स्टाइल', सैफई से कर रहे शुरुआत

Sun, 12 Nov 2017 09:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Nov 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav preparing for Lok Sabha election 2019
लोकसभा चुनाव की तैयारी में अखिलेश यादव
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा का वोटबैंक मजबूत करने के लिए अखिलेश की बड़ी तैयारी चल रही है। सैफई में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर सपा सुप्रीमो यादवों और ओबीसी जातियों को जोड़ने के लिए भाजपा की तर्ज पर मूर्ति का सहारा लेने जा रहे हैं। 
Akhilesh Yadav preparing for Lok Sabha election 2019
अखिलेश यादव
सैफई में कांसे की बनी भगवान कृष्ण की 50 फुट ऊंची प्रतिमा इन दिनों चर्चा का विषय बनी है। रथ का पहिया उठाने वाली मुद्रा में बनी इस प्रतिमा को यादव बहुल इलाके में लगाने का विचार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का था।
 
Akhilesh Yadav preparing for Lok Sabha election 2019
सैफई में लगी श्रीकृष्ण की मूर्ति
सैफई में यादव परिवार के करीबियों की मानें तो भगवान कृष्ण की प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव लालू यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में इस मूर्ति का अनावरण करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav preparing for Lok Sabha election 2019
अखिलेश यादव
गोपनीय तरीके से योजनाबद्ध ढंग से पिछले छह महीने से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति बनाई जा रही है। इसका बजट सैफई महोत्सव आयोजित करने वाली कमेटी ने दिया है। कमेटी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव हैं जबकि अखिलेश यादव सदस्य हैं। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बनाने का मुद्दा उठाकर वोटबैंक बटोरा था। सैफई में यह प्रतिमा ऐसे समय पर लगाई गई है, जब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अयोध्या में भगवान राम की विशालकाय मूर्ति लगाने की योजना बना रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed