{"_id":"63da59ede8e6016dfd49b878","slug":"annoyed-by-the-scolding-of-the-mother-the-girl-gave-her-life-in-banda-2023-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: मां की डांट से क्षुब्ध युवती ने दी जान, मोबाइल चलाने के लिए किया था मना, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: मां की डांट से क्षुब्ध युवती ने दी जान, मोबाइल चलाने के लिए किया था मना, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 01 Feb 2023 05:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 01 Feb 2023 05:54 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवती ने कथित तौर पर मां की डांट से क्षुब्ध होकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि युवती की मां ने मोबाइल चलाने पर डांटा था। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र निवासी युवती के मोबाइल चलाने पर परिजन ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के कमासिन रोड निवासी रक्षा (24) पुत्री नारायण सोनी मंगलवार देर शाम को मोबाइल चला रही थी। इसी बात को लेकर परिजन ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने कमरे में छत के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
परिजन ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन घटना का कारण पता होने से इनकार कर रहे हैं। मृतका तीन भाई तीन बहने हैं। वह तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
प्रभारी थाना इंचार्ज निर्मल बाजपेयी ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन ने किसी भी आरोप से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाने की बात सामने आई है