{"_id":"618e21a842afb85cd6382605","slug":"annapurna-devi-s-rath-yatra-will-reach-kanpur-by-evening-may-face-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नपूर्णा देवी की रथ यात्रा शाम तक पहुंचेगी कानपुर, हो सकता है जाम से सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नपूर्णा देवी की रथ यात्रा शाम तक पहुंचेगी कानपुर, हो सकता है जाम से सामना
Fri, 12 Nov 2021 01:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:42 PM IST
सार
मां अन्नपूर्णा प्रतिमा यात्रा शुक्रवार शाम चार बजे गंगा बैराज पहुंचेगी। मां अन्नपूर्णा देवी की दुर्लभ मूर्ति करीब 100 साल पहले ब्रिटिशकाल के दौरान वाराणसी से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा देवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अन्नपूर्णा देवी की रथ यात्रा कानपुर के प्रमुख बीस स्थानों से होकर गुजरेगी। इस दौरान शहरवासियों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक विभाग ने इस यात्रा काे सुचारु रुप से कराने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए है।
दिल्ली से वाराणसी जाने वाला मां अन्नपूर्णा प्रतिमा यात्रा शुक्रवार शाम चार बजे गंगा बैराज पहुंचेगी। मां अन्नपूर्णा देवी की दुर्लभ मूर्ति करीब 100 साल पहले ब्रिटिशकाल के दौरान वाराणसी से चोरी हुई थी। कुछ माह पहले कनाडा सरकार ने इस मूर्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा था।
अब इसे फिर से वाराणसी में स्थापित करने के लिए प्रतिमा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के स्वागत को लेकर गुरुवार को नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि यात्रा में महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीले वस्त्र में शामिल होंगी।
विज्ञापन
वहां से यात्रा बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। यात्रा का विष्णुपुरी चौराहे पर व्यापार प्रकोष्ठ, कंपनी बाग पर ओबीसी मोर्चा, रानीघाट पर अनुसूचित मोर्चा, खलासी लाइन पर चुन्नीगंज मंडल व कौशलपुरी मंडल, परमट पेट्रोलपंप पर सिविल लाइन मंडल, स्टाक एक्सचेंज चौराहे पर अल्पसंख्यक मोर्चा, सरसैयाघाट पर नमामि गंगे की टीम, मेघदूत चौराहे पर किसान मोर्चा, गांधी प्रतिमा चौराहे पर रेहड़ी-पटरी प्रकोष्ठ, अग्रसेन प्रतिमा फूलबाग पर भाजयुमो, बृहस्पति मंदिर पर स्काई अकादमी, नौरंग टाकीज पर सराफा बाजार के पदाधिकारी फूलों की वर्षा कर स्वागत करेंगे।