फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ANM student murder, Demonstration of paramedical students begins, report against three, main accused arrested

एएनएम छात्रा हत्याकांड: पैरामेडिकल छात्राओं का प्रदर्शन शुरू, तीन के खिलाफ रिपोर्ट...मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2024 12:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Mar 2024 12:25 PM IST
सार

Etawah News: एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया की हत्या के मामले में पुलिस-प्रशासन ने गुरुवार रात प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना बंद कराया था। शुक्रवार सुबह साथी की हत्या के बाद पैरामेडिकल छात्राओं का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
ANM student murder, Demonstration of paramedical students begins, report against three, main accused arrested
anm student murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा की हत्या से आक्रोशित पैरामेडिकल की छात्राओं ने शुक्रवार सुबह परिसर में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और छात्राओं को सुरक्षा दिलाने की मांग की। गुरुवार देर शाम औरैया के कुदरकोट निवासी प्रिया की हत्या करके उसका शव वैदपुरा थाना क्षेत्र में सोनई गांव के पास फेंक दिया गया था।

विज्ञापन

जानकारी पर आक्रोशित छात्रों ने गुरुवार रात करीब 10 बजे हंगाम करते हुए जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सूचना पर जिले के अधिकारियों और मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन ने पहुंचकर छात्रों को दो दिन में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन

इसके बाद लगभग रात साढ़े 12 बजे छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त किया था। हालांकि इस बीच शुक्रवार को पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं का शुक्रवार सुबह आक्रोश फूट पड़ा। करीब साढ़े छह सौ छात्राएं शुक्रवार सुबह हॉस्टल से निकलकर प्रदर्शन करने लगीं। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन में खलबली मच गई। सभी अधिकारी छात्राओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।



तीन के खिलाफ रिपोर्ट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
देर रात एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आदेश पर वैदपुरा पुलिस ने मृतक छात्रा की मां की तहरीर पर कुदकोट के महेंद्र और उसके भाई व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मुख्य आरोपी महेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। जिस वाहन से छात्रा का मृत शव लाया गया था। पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed