फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   animal collided with goods train, Five trains, including three rajdhanis to be stopped

इटावा: मालगाड़ी से टकराया गोवंश, तीन राजधानी समेत पांच ट्रेनों को रोकना पड़ा

Sun, 05 Jan 2020 08:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Jan 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
animal collided with goods train, Five trains, including three rajdhanis to be stopped
मालगाड़ी - फोटो : ani
इटावा में कानपुर से दिल्ली जा रही मालगाड़ी के इंजन से महेरा फाटक के पास गोवंश टकरा गया। दस मिनट बाद इंजन फेल हो गया जिससे ट्रैक बाधित हो गया। इससे तीन राजधानी समेत पांच ट्रेनों को भी रोकना पड़ा। करीब दो घंटे बाद जसवंतनगर से दूसरा इंजन मंगाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब 8: 40 बजे जैसे ही कानपुर से दिल्ली जा रही मालगाड़ी एफडीएफजी महेरा फाटक पर पहुंची तो गोवंश उससे टकरा गया। सरायभूपत रेलवे स्टेशन पार करने के बाद करीब 8:50 बजे मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। चालक ने टूंडला कंट्रेालर को जानकारी दी।
विज्ञापन


अप ट्रैक बाधित होने से मालगाड़ी के पीछे आ रही तीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक दिया गया। एक राजधानी इकदिल, दूसरी भरथना और तीसरी राजधानी एक्सप्रेस को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। मंडुवाडीह एक्सप्रेस को इटावा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और मगध एक्सप्रेस को सरायभूपत रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूंडला कंट्रोलर ने जसवंतनगर रेलवे स्टेशन के लूप लाइन में खड़ी एक अन्य मालगाड़ी के इंजन को मालगाड़ी में लगवाया। सुबह के करीब 10 बजकर 46 मिनट पर दिल्ली-हावड़ा अप ट्रैक पर आवागमन शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed