{"_id":"5fa1ae4a8ebc3e9bd17d9874","slug":"animal-akbarpur-news-knp592295998","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों कोईयर टैग लगाने का विरोध, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों कोईयर टैग लगाने का विरोध, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। मंगलवार को दुआरी गांव में मवेशियों को ईयर टैग लगाने की व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। हंगामा बढ़ने पर ईयर टैग लगा रही टीम को पुलिस बुलानी पड़ गई। मवेशियों की संख्या का आंकड़ा जुटाने के लिए ईयर टैग लगाए जा रहे हैं। नई व्यवस्था के मुताबिक टैग लगने के बाद उन मवेशियों का टीकाकरण होगा। बिना टैग के क्रय, विक्रय व परिवहन पर रोक है।
खुरपका, मुंहपका आदि टीकाकरण में पशुओं के ईयर टैग लगा होना आवश्यक कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बिना टैग के पशुओं के क्रय विक्रय व परिवहन पर रोक लगा दिया है। पशु चिकित्सा विभाग गांवों मेें टीम भेजकर ईयर टैग लगवा रहा है। लेकिन कई जगह ग्रामीण टैग लगवाने का विरोध कर रहे हैं।
मंगलवार को पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वृंदावन राठौर दुआरी गांव में टैग लगवाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने टैग लगवाने से साफ मना कर दिया। टीम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बात न बनने पर पुलिस बुलानी पड़ी। पामा चौकी से पुलिस बल पहुंचने पर ग्रामीणों ने टैग लगवाए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वृंदावन राठौर ने बताया कि ग्रामीण समझाने के बाद भी नहीं मान रहे थे। पुलिस बुलाकर टैग लगवाए गए। हर मवेशी के टैग लगाना अनिवार्य है।