फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry with love affair, family kills teenager in hardoi

ऑनर किलिंग: प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने ही डंडों से पीट-पीटकर की थी किशोरी की हत्या

Wed, 06 May 2020 02:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 May 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Angry with love affair, family kills teenager in hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कालागाढ़ा में किशोरी समेत दंपती के गायब होने और फिर किशोरी का शव नदी किनारे दफन मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूरा मामला ऑनर किलिंग का निकला है।
विज्ञापन


किशोरी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक स्वजातीय युवक से था। इसको लेकर परिजन आपत्ति जताते थे। न मानने पर मृतका के बाबा लालाराम, पिता राजीव, मां श्रीदेवी, चाचा पप्पू उर्फ आदित्य व कुंवरलाल ने पीट-पीटकर किशोरी की हत्या की थी।
विज्ञापन


ग्राम नरहाई निवासी हरिनाम सिंह का वाहन शव दफनाने के लिए ले जाने में इस्तेमाल किया गया था। इसलिए हरिनाम सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। किशोरी के बाबा, माता-पिता, दो चाचा सहित छह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। हत्या करने और तथ्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed