{"_id":"5b6301e64f1c1bed5e8b6af6","slug":"angry-people-stopped-the-train","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुरः 3 दिन से जलमग्न सुंदर नगर इलाका, नाव से पटरी पर जाकर पब्लिक ने रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुरः 3 दिन से जलमग्न सुंदर नगर इलाका, नाव से पटरी पर जाकर पब्लिक ने रोकी ट्रेन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Aug 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
जलभराव से जनजीवन अस्तव्यस्त
यूपी के कानपुर शहर का सुंदर नगर इलाका पिछले तीन दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस इलाके में बारिश का पानी इस कदर भर गया है कि लोग नाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। लगातार बारिश की वजह से पिछले तीन दिनों से पनकी का सुंदर नगर इलाका जलमग्न है, जलभराव और बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को आक्रोशित इलाकाई लोग नाव का सहारा लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और हंगामा-पथराव करते हुए ट्रेन रोक दी। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख दिल्ली रूट की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलभराव से निजात दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर रुकवा दी ट्रेन
बारिश से पनकी के चार मोहल्लों में हाहाकार
कानपुर शहर में तीन दिन से हो रही बारिश से पनकी के चार इलाकों सुंदर नगर, कपली गांव, काली मठिया, पनकी पड़ाव में हाहाकार मचा हुआ है। पांडु नदी और नाले उफनाने से घुटनों तक पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से लोग खाना तक नहीं बना पा रहे हैं। कई लोग तो परिवार के साथ पलायन कर चुके हैं। कई लोग मंगलवार शाम से पहली मंजिल पर ही फंसे हुए हैं। बाहर निकलने के रास्ते बंद हो चुके हैं। इन चार मोहल्लों में करीब तीन हजार परिवार रहते हैं।

सबसे ज्यादा बुरे हालात सुंदर नगर के हैं। इस मोहल्ले में करीब एक हजार घर हैं। यहां के लोगों ने बताया कि पांडु नदी उफनाने से मंगलवार शाम से पानी मोहल्ले में घुसने लगा था। बुधवार सुबह होते-होते बाढ़ जैसे हालात हो गए। लोग परिवार के साथ घरों में ही कैद हैं। पानी का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। कई परिवार ट्रैक्टर में सामान भरकर पलायन कर गए। पनकी काली मठिया व पनकी पड़ाव में भी ऐसा ही नजारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर रुकवा दी ट्रेन
कमर से ऊपर तक का पानी भरा हुआ है। वहीं करीब 300 घरों वाला कपली गांव भी पानी से सराबोर है। कई कच्चे मकानों की दीवारें गिर गई हैं। इनमें राम भजन, राजेन्द्र, जगदीश, बबलू, मेवा लाल, कुसमा देवी, शिव देवी, आरती आदि हैं। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने बुधवार सुबह इन मोहल्लों का निरीक्षण भी किया। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को विद्युत परिषद इंटर कॉलेज पनकी, नारायण इंटर कॉलेज, पनकी मन्दिर रैन बसेरा में ठहराने की व्यवस्था कराई गई हैं।
विज्ञापन
जलभराव से जनजीवन अस्तव्यस्त, लोग ताला लगाकर भागे
सुबह उठे तो चारों तरफ पानी-पानी
सुंदर नगर निवासी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि रात में जब सोए थे तो मोहल्ले में मामूली पानी था। सुबह उठे, बेड के नीचे जैसे ही पैर रखा तो देखा कि पूरे में पानी ही पानी भरा था।
सुंदर नगर निवासी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि रात में जब सोए थे तो मोहल्ले में मामूली पानी था। सुबह उठे, बेड के नीचे जैसे ही पैर रखा तो देखा कि पूरे में पानी ही पानी भरा था।