{"_id":"6325ae4f25f6b65f5b6fba80","slug":"angry-lover-made-objectionable-photos-of-woman-viral-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाराज प्रेमी की घिनौनी करतूत: महिला ने नहीं की बात, आपत्तिजनक फोटो किए वायरल, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज प्रेमी की घिनौनी करतूत: महिला ने नहीं की बात, आपत्तिजनक फोटो किए वायरल, जानिए पूरा मामला
Sat, 17 Sep 2022 04:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 17 Sep 2022 04:55 PM IST
सार
मझिला थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला के प्रेमी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में महिला के फोन पर बात न करने से नाराज प्रेमी ने उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। प्रेमी की हरकत से परेशान महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मझिला थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने दी तहरीर में बताया कि पिहानी के रैंगाई गांव निवासी रामगोविंद उर्फ टीटू उसके फोन कर बात करता रहता था। दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। कुछ ही दिनों में दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। इस दौरान आरोपी ने अपने साथ उसके अपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे।
विज्ञापन
विगत दिनों से जब उसके फोन पर बात करना बंद कर दिया, तो उससे फोटो वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर गाली-गलौज कर सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल कर दी। इससे वह शर्मशार हो गई है। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
Trending Videos
एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि युवती ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें आरोपी को तलाश कर रही हैं।