{"_id":"5fb6aeef8ebc3e9bd91ab71f","slug":"angry-businessman-hanged-due-to-partner-s-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पार्टनर की धोखाधड़ी से क्षुब्ध कारोबारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पार्टनर की धोखाधड़ी से क्षुब्ध कारोबारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
Thu, 19 Nov 2020 11:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पार्टनरों की धोखाधड़ी से क्षुब्ध होकर नौबस्ता हंसपुरम निवासी बर्फ कारोबारी ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। कारोबारी ने सुसाइड नोट में अपने दोनों पार्टनरों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
मनोज कुमार (38) की जूही में बर्फ की दुकान है। उनके परिवार में पत्नी रिंकी के अलावा दो बेटे और बेटी है। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले मनोज ने पार्टनरशिप में एक लोडर खरीदा था, जिसे उसके पार्टनर ने धोखाधड़ी कर हड़प लिया।
यही नहीं मनोज के सनिगवां स्थित कांशीराम कॉलोनी के आवास पर भी कब्जा कर लिया। आरोप है जब मनोज ने खाली करने को कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इससे आहत होकर मनोज ने जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
जिसमें उसने दो लोगों के नाम लिखे थे। थानाप्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष से फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर कारोबारी की मौत की खबर सुन दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।