फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anger in BJP after objectionable comments on social media

सोशलमीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपाई आगबबूला, कोतवाली में किया जबरदस्त हंगामा

Tue, 25 Jul 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Jul 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Anger in BJP after objectionable comments on social media
डेमो पिक
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणियाें पर बजरंग दल और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता खफा हो गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। आरोपियों पर रासुका और देशद्रोह की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है।  
विज्ञापन


धर्मों पर अभद्र टिप्पणी करने व मैसेज भेजने के मामले में एक अध्यापक, एक चिकित्सक, कुछ छात्र, बुद्धिजीव सहित आधा दर्जन लोगों पर आईटी एक्ट के तहत मामले दर्जकर पुलिस जेल भेज चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद कुछ समाज में गड़बड़िया पैदा करने के मकसद से जाने अंजाने व इनके पीछे कुछ सफेदपोश लोग सोशल मीडिया के माध्यम से कस्बे में तनाव पैदा करने की कोशिश करते है। सोमवार को ऐसे ही एक मामले को लेकर आक्रोशित युवाओं ने कोतवाली में करीब ढाई घंटे धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कोतवाल अनिल सिंह के आने पर मामले को शांत कर तहरीर ली गई। बजरंग दल के आशीष सिंह व भाजपा युवा मोर्चे के प्रहृलाद सिंह ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कुछ को नामित कर और कुछ फेसबुक की फेक आईडी व व्यक्तिगत व्हाट्सएप की टिप्पणियां करने पर रासुका व देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल ने बताया कि चार को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इसकी जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed