{"_id":"582f2a3e4f1c1bcc5e8fdc7d","slug":"anger-burst-on-banks-blocked-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बैंकों पर फूटा गुस्सा, सड़कों पर लगा जाम, जमकर चले लात-घूंसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बैंकों पर फूटा गुस्सा, सड़कों पर लगा जाम, जमकर चले लात-घूंसे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी को लेकर शुक्रवार को कानपुर साउथ सिटी के कई बैंकों में हंगामा और मारपीट हुई। जाम भी लगाया गया। पुलिस ने हालात संभाले। बैंक ऑफ इंडिया किदवई नगर में लाइन में लगे लोगों में पहले नोट एक्सचेंज कराने को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। जमकर लात-घूंसे चले। रतनलाल नगर की बैंक ऑफ इंडिया में लोगों में आपस में हाथापाई हुई। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पीएनबी किदवई नगर में महिलाओं में मारपीट हुई। डायल 100 और बाबूपुरवा पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। नौबस्ता के हंसपुरम स्थित उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक में कैश न होने से नाराज खाताधारकों ने हंगामा किया। हमीरपुर रोड पर जाम लगा दिया। बैंक प्रबंधन पर घालमेल कर आरोप लगाकर नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को समझाकर हटाया।
अव्यवस्थाओं के चलते दिनभर हंगामा होता रहा। सुबह बैंक खुलने के बाद सिर्फ 10 लोगों को ही कैश बांटा गया, तभी सर्वर बैठ गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। बैंक का चैनल तोड़ डाला। बैंक के भीतर जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया। करीब दो घंटे बाद फिर कामकाज शुरू हुआ। दोपहर बाद बाबूपुरवा निवासी अफसर जहां चेक लेकर कैश निकालने पहुंची। बैंक में अफरा-तफरी के बीच उन्हें 20 हजार के चेक पर सिर्फ 10 हजार रुपये देकर चलता कर दिया गया।
बैंक के बाहर आने के बाद उन्होंने नोट गिने तो आपे से बाहर हो र्गइं, हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पहुंची और फिर बैंक मैनेजर अनूप कपूर ने कैश चेक कराने के बाद उन्हें 10 हजार का और भुगतान कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के दौरान लाइन में लगी शबनम (40) की जान पर बन आई। किसी के दुपट्टा खींचने से शबनम गिर गईं और गला कसने से बेहोश हो गईं। पुलिस शबनम को नजदीक के अस्पताल में ले गई, जहां से इलाज के बाद उसेे घर पहुंचाया गया।