फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   anda: Father dies due to electric shock, son burnt

Banda: करंट की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र झुलसा, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 07 Sep 2024 06:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Sep 2024 06:24 PM IST
सार

Banda News: पंखा घुमाते समय करंट की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र झुलस गया। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव की है।

विज्ञापन
anda: Father dies due to electric shock, son burnt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में फर्राटा पंखा घुमाते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा बचाने में झुलस गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी जगदीश (45) पुत्र बुधुवा शुक्रवार की रात को फर्राटा पंखा चालू किया। इसके बाद उसे दूसरी ओर घुमाने के लिए उसने पंखा छूआ तो करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पास में ही मौजूद आठ वर्षीय बेटे विष्णु ने उसे बचाने का प्रयास किया, इस दौरान वह भी करंट लगने पर झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के चचेरे भाई रामविशाल ने बताया कि जगदीश किसानी करता था। उसके नाम सात बीघा जमीन है। अचानक हुई इस घटना से पत्नी रमरतिया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed