फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anarchists fragmented Bapu's statue

अराजक तत्वों ने की बापू की प्रतिमा खंडित तो गरजी कांग्रेस-सपा, 1970 में इंदिरा ने किया था अनावरण

Fri, 13 Sep 2019 10:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Sep 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Anarchists fragmented Bapu's statue
प्रतिमा को ठीक करते कारीगर - फोटो : अमर उजाला
जालौन के स्टेशन रोड स्थित गांधी इंटर कालेज के गेट के ऊपर लगी बापू की प्रतिमा खंडित हो गई। सुबह जब विद्यालय के चौकीदार ने देखा कि तीन ओर जालियों से घिरी प्रतिमा का सिर धड़ से अलग पड़ा है तो उसने प्रधानाचार्य को सूचना दी। प्रधानाचार्य ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में सूचना पाकर जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर के नेतृत्व में कांग्रेसी भी मौके पर पहुंचे गए और अराजकतत्वों पर आरोप लगाकर धरना देने लगे, तभी सपाइयों का भी कालेज पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद कांग्रेसी व सपाई पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


 

हंगामा बढ़ते देख मौके पर पहुंचे एएसपी डॉ अवधेश सिंह ने नेताओं को समझा बुझाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई और तत्काल ही प्रधानाचार्य की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया। शहर के स्टेशन रोड स्थित गांधी इंटर कालेज के मुख्य द्वार के छज्जे पर लगी गांधी जी की प्रतिमा को गुरुवार रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया और प्रतिमा का सिर धड़ से अलग कर दिया।

शुक्रवार की सुबह चौकीदार अवधेश कुमार की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो उसने तत्काल प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल को इसकी सूचना दी। प्रधानाचार्य अन्य शिक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। जब शहर में खबर फैली तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर के नेतृत्व में कांग्रेसी मौके पर पहुंच गए वहीं सपा के नेता भी मौके पर पहुंचे और सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

 

इसके बाद सपा के प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित, सुरेंद्र मौखरी व कई और नेता धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नेताओं को समझा बुझाकर तत्काल प्रतिमा की मरंमत कराई।। प्रतिमा ठीक होने के बाद सम्मान के साथ प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया और पुलिस अधिकारियों ने सलामी दी।

कोतवाली पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य डा. रविशंकर अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी डॉ. सतीश कुमार ने कहा की महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने वाले मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतिमा तोड़ने वालों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर का कहना है कि यदि दो अक्तूबर तक नई प्रतिमा नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में अनुज मिश्रा, आशीष चतुर्वेदी, राजीव नारायण मिश्रा, चौधरी श्यामसुंदर, रेहान सिद्दीकी सपा नेता प्रदीप दीक्षित, सुरेंद्र मौखरी, अरविंद सेंगर, करण श्रीवास आदि रहे।  

1970 में इंदिरा ने किया था अनावरण    
श्रीगांधी इंटर कालेज के मुख्यद्वार पर लगी गांधी प्रतिमा 1970 में स्थापित की गई थी। विद्यालय के लोगों ने बताया कि वर्ष 1970 में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। हर साल दो अक्तूबर से पहले प्रतिमा की साफ सफाई की जाती है। इस बार भी तैयारी की जा रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed