{"_id":"688fc637b0dd28ef7901dbef","slug":"ananya-was-the-winner-in-every-category-of-cisce-regional-chess-kanpur-news-c-362-1-ka11003-128387-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीआईएससीई रीजनल शतरंज के हर वर्ग में विजेता रहीं अनन्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीआईएससीई रीजनल शतरंज के हर वर्ग में विजेता रहीं अनन्या
विज्ञापन
कानपुर के विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : स्रोत : संगठन
कानपुर। सीआईएससीई की रीजनल शतरंज प्रतियोगिता 30 जुलाई से दो अगस्त तक प्रयागराज के सेंट जोसेफ कॉलेज में खेलीे गई। प्रतियोगिता में यूपी के 12 जोन के 275 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कानपुर से साउथ और नार्थ जोन की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के हर वर्ग में अनन्या विजेता रहीं।
कानपुर शतरंज एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर की टीमों से 10 खिलाड़ियाें ने पदक जीते। साथ ही 10 खिलाड़ियों ने सीआईएससीई की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता 22 से 25 सितंबर तक बंगलुरू में होगी। टीम के साथ आलोक गुप्ता, विजय बाजपेई, हरीश रस्तोगी, शेफाली कुमारी, मीना त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह आदि रहे।
अंडर-14 से कम आयु वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी की ओजस सिन्हा, वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर की अनन्या अवस्थी और स्मृद्धि वर्मा विजेता रहीं। अंडर-17 से कम आयु वर्ग में वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर की अनन्या मिश्रा, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल की अनुश्री टंडन, वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर की अंकिता द्विवेदी, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी के अभिनव स्वरूप ने पदक जीता। अंडर-19 से कम आयु वर्ग में वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर की अनन्या श्रीवास्तव, ख्याति शाह व द चिंटल्स स्कूल के प्रशांत द्विवेदी विजेता रहे।