फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ananya Shukla won the badminton under-15 boys singles category.

Kanpur News: बैडमिंटन अंडर-15 बालक एकल वर्ग में अनन्य शुक्ला जीते

Thu, 25 Dec 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ananya Shukla won the badminton under-15 boys singles category.
कानपुर। कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रामलीला पार्क में बुधवार को इंदिरा शटलर्स की ओर से आयोजित चौथे ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट में कई मुकाबले खेले गए। अंडर-15 बालक एकल वर्ग में अनन्य शुक्ला ने सक्षम साहू को 30-19 से और युगल वर्ग में रोहक-देव भाटिया की जोड़ी ने श्रेयांशु-अथर्व को 30-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


अंडर-11 युगल वर्ग में श्रेयस झा-विहान सिंह ने आरव-रिदान को 30-28 के रोमांचक मैच में पराजित किया। बालिका युगल वर्ग में आरोही पाल-उशसी झा ने दिव्यता-समृद्धि की जोड़ी को 30-23 से हराया। अंडर-35 में आद्री वाजपेयी, हर्षित कनौजिया, संस्कार गुप्ता और मेधांत सिंह ने अपने-अपने मैच जीत सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


वेटरन वर्ग अंडर-55 और इससे अधिक में आलोक पांडे-पंकज और विकास अवस्थी-सुनील मिश्रा ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतीश निगम और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर गिरीश दीक्षित ने खिलाड़ियों को हनुमान चालीसा की प्रति प्रदान की। मौके पर महेश चंद्र मिश्रा, शैलेंद्र अग्रवाल, डॉ. अश्वनी तिवारी, गौरव मिश्रा, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed