फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anantram Toll: 34 thousand vehicles passed in 17 hours, four km in two hours. journey of

अनंतराम टोल: 17 घंटे में 34 हजार वाहन निकले, दो घंटे में चार किमी. का सफर

Sun, 09 Feb 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Anantram Toll: 34 thousand vehicles passed in 17 hours, four km in two hours. journey of
बकेवर क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाइवे से जाते वाहन।  - फोटो : बकेवर क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाइवे से जाते वाहन।
इटावा/बकेवर। माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। इसे लेकर कानपुर-आगरा हाईवे पर आवाजाही बढ़ी हुई है। शुक्रवार से हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को 24 घंटे जहां 40 हजार वाहन अनंतराम टोल से निकले हैं। वहीं शनिवार को 17 घंटे में लगभग 34 हजार वाहन निकले हैं। इस वजह से टोल पर लंबी कतारें बनी रहीं। वाहनों की भारी भीड़ होने से चार किमी तक की दूरी तय करने में वाहनों को डेढ़ से दो घंटे तक लग गए।
विज्ञापन

प्रयागराज में कुंभ जाने के लिए लोगों में उत्साह है। इसका अंदाजा हाईवे पर से गुजरते वाहनों को देखकर ही लगाया जा सकता है। देश के लगभग प्रत्येक राज्य के नंबर की गाड़ी इन दिनों अनंतराम टोल से निकल रही है। सामान्य दिनों में 18 से 19 हजार के बीच वाहन 24 घंटे में दोनों साइडों से गुजरते हैं, जबकि शुक्रवार शनिवार को इन वाहनों का आंकड़ा सामान्य दिनों से दो गुने से भी अधिक रहा। इटावा, औरैया की सीमा पर अनंतराम के टोल प्लाजा पर से होकर ही ये वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार व शनिवार को रात से दोपहर तक टोल प्लाजा पर कानपुर की ओर वाली साइड पर वाहनों की घंटों लंबी लाइन लगी रही। जबकि कानपुर से इटावा की तरफ साइड में वाहनों की लाइन नहीं दिख रही थी। आगरा कानपुर सिक्सलेन हाईवे होकर प्रयागराज कुंभ जाने वाले वाहनों का काफिला सा नजर आ रहा था। वाहन के पीछे वाहन लगा हुआ था। रास्ते के पेट्रोल पंपों पर सीएनजी भराने वाले वाहनों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल कर्मियों को वाहनों को पास करने में नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करने पड़ी। सुबह करीब आठ बजे टोल से करीब तीन से चार किमी तक जाने वाले वाहनों की लाइन लगी हुई थी। अनंतराम टोल प्लाजा के प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात 12 बजे के बाद शुक्रवार रात 12 बजे तक 24 घंटे में टोल से दोनों साइडों से 39342 वाहन गुजरे। इसमें से कानपुर जाने वाली साइड पर से करीब 28 हजार के आसपास होगी।शनिवार को शाम पांच बजे तक करीब 34 हजार वाहन गुजर चुका था। इसमें से कानपुर जाने वाली साइड की संख्या 22 हजार के करीब होगी। सामान्य दिनों में इस टोल से 24 घंटे में 18 से 19 हजार वाहन दोनों साइड से गुजरता है।



कुंभ जाने को लेकर शनिवार को वाहन भारी संख्या में गुजरे वहीं रास्ते में पड़ने वाले पेट्रोल पंपों पर तेल सीएनजी भराने को वाहनों की भारी भीड़ सुबह से रही। वहीं अनंतराम टोल प्लाजा पर इटावा से कानपुर को जाने वाली साइड पर तो चार किमी पहले तक वाहनों की लाइन लगी रही। जहां से टोल तक रेंगते हुए धीरे धीरे वाहन गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed