{"_id":"67cf42b6f05895c9e00a5fd3","slug":"an-old-woman-was-beaten-to-death-in-a-dispute-over-pouring-water-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1032502-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पानी डालने के विवाद में वृद्धा को पीट किया मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पानी डालने के विवाद में वृद्धा को पीट किया मरणासन्न
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी में पानी डालने के विवाद में पड़ोसी ने वृद्धा को रोजा इफ्तार करने से पहले पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद परिजनों ने वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया।
गिरिजानगर न्यू पीएसी लाइन निवासी रूफिया शमीम के अनुसार बीते रविवार को उनकी सास खैरून निशा ने घर पर रोजा इफ्तार का कार्यक्रम रखा था, तभी घर पर लगे हलवाई ने पड़ोसी के घर के बाहर सड़क पर पानी डाल दिया गया। आरोप है कि रोजा इफ्तार के पहले ही आरोपी पड़ोसी कल्लू, राजू, खुशबू, कनीजा बेगम, छोटी और कौशर ने सास से विवाद कर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर सास को बुरी तरह से मारापीटा।
उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)