फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An old woman died due to roof collapse in heavy rain, waterlogging in school premises

Kanpur: मूसलाधार बारिश में छत ढहने से वृद्धा की मौत, स्कूल परिसर में जलभराव, बच्चे जूते हाथ में लेकर पहुंचे

Wed, 18 Sep 2024 01:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Sep 2024 01:53 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र में तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर गरीबों के कच्चे मकान ढहे गए। इन हादसों में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
An old woman died due to roof collapse in heavy rain, waterlogging in school premises
कच्चा मकान ढहा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में मंगलवार की पूरी रात हुई मूसलाधार बारिश कई गरीबों को बेघर कर दिया। भीतरगांव क्षेत्र में जहां छत ढहने से वृद्धा की मौत हो गई। वहीं कई जगह कच्चे मकान ढहने से कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

स्कूलों में हुए जलभराव के चलते बच्चों को हाथ में जूते-मोजे लेकर पानी से गुजरकर स्कूलों में जाना पड़ा। लगातार हुई बारिश से भीतरगांव क्षेत्र के शाहपुर में देर रात दीवारों के साथ छत ढहने से नीचे लेटी वृद्धा चंद्रकली (70) पत्नी स्व. ब्रजलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, बरईगढ़ गांव में कच्ची छत गिरने से कई लोग दब गए। उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सजेती क्षेत्र के धीरपुर व घुरऊपुर गांवों में कच्चे मकान व खपरैल गिर गए। इससे कई लोगों के सामने रहने तक की समस्या खड़ी हो गई है। पूरी रात हुई बारिश से कई जगह जल भराव की भी स्थित बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल परिसर हुआ जलमग्न, जूते हाथ में लेकर पहुंचे बच्चे
घाटमपुर कस्बा स्थित सिहारी प्राथमिक विद्यालय परिसर जलमग्न हो गया। सुबह स्कूल पहुंचे बच्चों व शिक्षकों को हाथ में जूते-मोजे लेकर पानी से गुजरकर कक्षा में पहुंचने को मजबूर होना पड़ा। प्रधानाध्यापक रत्ना यादव ने बताया कि विद्यालय में 201 बच्चे हैं। यहां कक्षाओं में भी पानी भर जाता है। इससे बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह चंवर गांव में भी जलभराव हो जाने से विद्यालय परिसर जलमग्न हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed