{"_id":"69a9e164f249f015a00b3f9f","slug":"an-old-man-was-beaten-to-death-with-sticks-in-the-market-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-139290-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाजार में वृद्ध की लाठी डंडों से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाजार में वृद्ध की लाठी डंडों से पीटकर हत्या
Fri, 06 Mar 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया गांव में मंगलवार शाम को बाजार में गाली देने से मना करने पर कुछ लोगों ने वृद्ध की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में घायल की बुधवार को मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर निनाया निवासी चंद्रपाल (75) खेती किसानी करते थे। मंगलपुर को शाम छह बजे के करीब वह गांव के बाजार गए थे। यहां कुछ लोगों से उनका गाली देने को लेकर विवाद हो गया। पत्नी रामजानकी ने बताया कि गांव के लोगों ने पति को लाठी डंडों से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर ले गए। सीएचसी में डॉ. सिद्ध गोपाल शर्मा ने उनका उपचार किया। चोटें सामान्य बता घर भेज दिया। इधर बुधवार दोपहर करीब करीब ढाई बजे उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। मारपीट की घटना में घायल वृद्ध की मौत की जानकारी पर घर में मातम छा गया। वहीं होली के दिन हुए घटना से लोगों में नाराजगी दिखी जबकि कुछ लोगों में चर्चा रही कि शराब पीने के बाद विवाद हुआ। इसी में मारपीट हुई। पुलिस ने पहुंच कर कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई है।
सीओ संजय सिंह ने मृतक के परिवार के लोगों के साथ ही अन्य ग्रामीणों व बाजार में घटना के वक्त मौजूद कुछ लोगाें से हुए विवाद का कारण जानते हुए जानकारी जुटाई। इधर मृतक के पुत्र छोटे ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही संतोष, कल्लू, विजय और दो अन्य लोगों ने बाजार में उनके पिता चंद्रपाल को लाठी, डंडों, सरिया व लात-घूंसों से जमकर पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के गैर इरादतन हत्या, मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।