{"_id":"69fcf042c97ddef23e0366f8","slug":"an-innocent-child-playing-with-his-siblings-fell-into-a-canal-and-died-kanpur-news-c-220-1-akb1007-142319-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भाई-बहन के साथ खेल रहा मासूम नहर में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भाई-बहन के साथ खेल रहा मासूम नहर में गिरा, मौत
Fri, 08 May 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 08 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
शिवली। थाना क्षेत्र के ककरमऊ हरिकिशनपुर में गुरुवार सुबह भाई-बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा मासूम रामगंगा नहर में गिर गया। बच्चों की जानकारी पर परिजन व स्थानीय गोताखोरों ने आधे घंटे में मासूम को खोज निकाला। मगर तब तक उसकी जान चली गई।
ककरमऊ हरिकिशनपुर निवासी अनुज कुशवाहा ने बताया कि उनके घर के सामने से रामगंगा नहर निकली है। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के करीब उनका बेटा युवराज (2) अपने बड़े भाई अनुराग (6) व बहन कृष्णा (3) के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के दौरान बच्चे नहर के पास पहुंच गए। वहां पैर फिसल जाने से युवराज नहर में गिरकर डूब गया। बेटे अनुराग व बेटी कृष्णा ने इसकी जानकारी घर पर दी।
जानकारी होते ही परिजन व स्थानीय गोताखोरों ने नहर में उतरकर बेटे की तलाश शुरू की। करीब आधा घंटे बाद गोताखोरों ने बेटे को घटना स्थल के पास से ही खोज निकाला। मगर तब तक उसकी जान चली गई। अनहोनी पर युवराज की मां शांति, दादी शांति देवी व परिजन रोने लगे। सूचना पर पहुंचे भाऊपुर चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने घटना को लेकर छानबीन करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र सचान ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है। शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।