फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An innocent child playing outside the house was misdeed, the youth ran away leaving her in bloody condition

Hamirpur: घर के बाहर खेल रही मासूम से दुष्कर्म, लहूलुहान हालत में छोड़कर भागा युवक, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 04 Oct 2024 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Oct 2024 12:15 PM IST
सार

Hamirpur News: राठ कस्बे में एक युवक ने घर के बाहर खेल रही मासूम को ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लहूलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची को देखकर मां को घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
An innocent child playing outside the house was misdeed, the youth ran away leaving her in bloody condition
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ कस्बे के एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही छह साल की मासूम को ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर वह फरार हो गया। बच्ची की हालत देखकर मां को उसके साथ दरिंदगी का पता चला।

विज्ञापन

जरिया थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह नगर के एक मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहती है। मंगलवार दोपहर उसकी छह वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर कुछ दूरी पर एकांत में स्थित एक स्कूल के पीछे ले गया।
विज्ञापन

यहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बच्ची रोती बिलखती घर पहुंची तो लहूलुहान बच्ची की हालत देखकर मां के होश फाख्ता हो गए। महिला के अनुसार घर में अकेली होने के कारण वह घटना वाले दिन कोतवाली में शिकायत नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
बुधवार शाम महिला बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। सीओ दिलीप सिंह व स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed