फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An innocent child crossing the road was hit by a car and died

Kanpur News: सड़क पार कर रहे मासूम को कार ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 01 May 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 01 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
An innocent child crossing the road was hit by a car and died
रसूलाबाद। झींझक-रसूलाबाद मार्ग तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे मासूम को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां दोपहर बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अनहोनी से परिवार के लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

रसूलाबाद कस्बा के विकास नगर निवासी असलम का बेटा आकिब (8) बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर के पास स्थित दुकान पर सामान लेने गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान वह सड़क पार कर रहा था। इसी बीच आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसा देख आस-पास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों को जानकारी देते हुए उसे गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। यहां परिवार के लोग भी आ पहुंचे। आकिब की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए कानपुर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। अनहोनी से पिता असलम, मां सायना,भाई अल्तमस, आजम बहन सनाया आदि बिलखते रहे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed