फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An incident similar to the theft incidents that took place in the bank branches of Kannauj, Fatehpur and Mathura, occurred on Friday afternoon in the bank branch located at Patel Chowk in Sikandra.

Kanpur News: स्टेट बैंक की शाखा से तीन लाख रुपये चोरी कर ले गए बदमाश

Sat, 11 Oct 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 11 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
An incident similar to the theft incidents that took place in the bank branches of Kannauj, Fatehpur and Mathura, occurred on Friday afternoon in the bank branch located at Patel Chowk in Sikandra.
सिकंदरा। कन्नौज, फतेहपुर व मथुरा की बैंक शाखाओं में हुई चोरी की घटनाओं से मिलती जुलती घटना शुक्रवार दोपहर को सिकंदरा के पटेल चौक स्थित बैंक शाखा में घटित हुई है। बैंक कर्मचारियों के लंच पर जाने के दौरान के चोर कैश काउंटर पर रखी तीन लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गए। लंच कर लौटे कर्मचारियों ने नकदी गायब देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर छह थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश पांडेय, सीओ प्रिया सिंह ने छानबीन की है।
विज्ञापन

सिकंदरा के पटेल चौक स्थित एसबीआई शाखा के प्रबंधक करन सिंह ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब पुलिस को सूचना दी। बताया कि दोपहर दो बजे के करीब शाखा के कर्मचारी लंच करने गए थे। इस दौरान परिसर में घूम रहे चोर कैश काउंटर पर रखी तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर भाग निकले। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश पांडेय, सीओ प्रिया सिंह ने घटना स्थल पर छानबीन कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि शाखा के एक काउंटर पर गार्ड जितेंद्र कुमार बैठे थे। दोपहर में कस्बा के एक बाइक शोरूम संचालक तीन लाख रुपये जमा कर गए थे। गार्ड नकदी को काउंटर के ऊपर ही छोड़कर चला गया। इस बीच परिसर में मौजूद एक युवक काउंटर से नकदी उठाकर अपने झोले में रखकर बाहर निकल जाता है। दोपहर 2:22 बजे के करीब चोर बैंक शाखा के बाहर मोपेड से अपने साथी संग जाते हुए नजर आया है। पुलिस की छानबीन में यह भी पता चला कि सिकंदरा में हुई घटना को उसी तरीके से अंजाम दिया गया है, जिस तरीके से मथुरा, फतेहपुर व कन्नौज में बैंक शाखा में वारदात की गई थी। पुलिस संबंधित जिलों के अधिकारियों से समन्वय करके छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
वर्जन......
घटना स्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। सर्विलांस, स्वाट टीम सहित थाना पुलिस की टीमें मामले में जांच कर रहीं हैं। शाखा प्रबंधक की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
- राजेश पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed