फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An elderly man crossing the road on the highway was trampled to death

Kanpur News: हाईवे पर सड़क पार रहे रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत

Thu, 19 Oct 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
An elderly man crossing the road on the highway was trampled to death
रनियां। थाना क्षेत्र के कुंदनपुर ओवरब्रिज के पास कानपुर से अकबरपुर जाने वाली लेन पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को रौंद दिया। कुछ दूरी तक घिसटने के बाद बुजुर्ग से दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव हाईवे एंबुलेंस से मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

रनियां में बुधवार की देर शाम कानपुर अकबरपुर लेन पर एक वनस्पति फैक्टरी के सामने हाईवे पर सड़क पार करते समय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद बुजुर्ग कुछ दूरी तक घिसट गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की कुछ देर में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सूचना रनियां पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस से शव मोर्चरी भिजवाया। रनियां थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि बुजुर्ग पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के रनियां के आस पास किसी गांव के होने की उम्मीद जताई जा रही है। हुलिए से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की उम्र 60 वर्ष के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed