फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An accused of firing and stone pelting arrested in encounter

Kanpur News: फायरिंग व पथराव करने वाला एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
An accused of firing and stone pelting arrested in encounter
इटावा। शहर के टीचर्स कॉलोनी में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग और पथराव करके दहशत फैलाने वाले युवकों में से एक युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गुरुवार शाम गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा, दो खोखे और एक कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


टीचर्स कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि मंगलवार दोपहर करीब 50-60 युवकों ने मोहल्ले में फायरिंग और पथराव किया था। इससे दहशत फैल गई थी। पुलिस ने आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी थी। फुटेज के आधार पर 10 युवकों को चिह्नित किया था। उनकी तलाश की जा रही थी। थाना फ्रेंड्स काॅलोनी पुलिस गुरुवार शाम ईंटगांव के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना पर बिजली घर के पास बनी पुलिया से पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर दो फायर किए। बचाव में पुलिस की ओर से किए गए फायर के दौरान एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम प्रशांत यादव उर्फ भूरा (24) निवासी गुलाबपुरा थाना बसरेहर बताया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी प्रशांत ने पूछताछ में बताया कि वह मंगलवार को फायरिंग करने वालों में शामिल था। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed