Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An academic and research center for cybersecurity will be established at PSIT.

Kanpur News: पीएसआईटी में बनेगा साइबर सुरक्षा का एकेडमिक एंड रिसर्च सेंटर

Mon, 16 Nov 2026 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
An academic and research center for cybersecurity will be established at PSIT.
कानपुर। बढ़ते साइबर फ्राॅड को रोकने के लिए विशेषज्ञ तैयार करने के उद्देश्य से पीएसआईटी ने बड़ी पहल की है। पीएसआईटी में प्रदेश का पहला साइबर सुरक्षा का एकेडमिक एंड रिसर्च सेंटर बनेगा। इसमें साइबर अपराध और डिजिटल खतरों से निपटने के लिए छात्रों के साथ प्रोफेसरों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साइबर सुरक्षा की बारीकियां सीखने के साथ ही शोध और तकनीकी समाधान विकसित किए जाएंगे। संस्थान का दावा है यह प्रदेश का पहला सेंटर होगा।
विज्ञापन

डिजिटल दुनिया की बढ़ते कदमों को सुरक्षित रखने में अब पीएसआईटी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नेशनल साइबर सिक्योरिटी रिसर्च काउंसिल (एनसीएसआरसी) ने पीएसआईटी में नेशनल साइबर सिक्योरिटी रिसोर्स सेंटर की स्थापना सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इसका शुभारंभ 25 नवंबर को एनसीएसआरसी के डायरेक्टर डॉ. खलीराज एलप्पन करेंगे।
विज्ञापन

यहां छात्र-छात्राओं को किताबी कीड़ा न बनाकर प्रयोगात्मक जानकारियां दी जाएंगी। शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। साइबर सिक्योरिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी जोर रहेगा। इसके लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इसमें शिक्षकों को साइबर सुरक्षा की नई तकनीकों, आधुनिक सुरक्षा टूल्स और बदलते साइबर खतरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही छात्र और शिक्षक मिलकर साइबर अटैक डिटेक्शन, नेटवर्क सुरक्षा और डाटा प्रोटेक्शन जैसे विषयों पर शोध कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल केस स्टडी से दिया जाएगा प्रशिक्षण
पीएसआईटी के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनमोहन शुक्ला ने बताया कि साइबर फ्रॉड आने वाले सबसे बड़े खतरों में हैं। इसके लिए विशेषज्ञों की फौज तैयार करनी होगी। संस्थान में स्थापित होने वाले सेंटर में साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्क सिक्योरिटी, डाटा प्रोटेक्शन, डिजिटल फॉरेंसिक्स, एथिकल हैकिंग और साइबर थ्रेट इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। रियल केस स्टडी के माध्यम से छात्रों को साइबर हमलों से निपटने के तरीके भी सिखाए जाएंगे। छात्रों को नेटवर्क और कंप्यूटर सिस्टम की कमजोरियों की पहचान करने, संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों का पता लगाने और साइबर हमलों की जांच करने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed