{"_id":"58f70dd84f1c1beb02472d99","slug":"ammonia-gas-leakage-in-cold-storage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से मची भगदड़
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
जय गुरुदेव कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीकेज, मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिल्हौर में बने एक कोल्डस्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव से भगदड़ मच गयी। पूरे इलाके में गैस का ऐसा प्रकोप हुआ कि लोग सांस लेने को मजबूर हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी मास्क न होने की वजह से परेशान दिखी।
बिल्हौर के जयगुरुदेव कोल्ड स्टोरेज में बुधवार सुबह 7 बजे से अमोनिया गैस का लगातार रिसाव हो रहा था। पहले तो इलाकाई लोगों को कुछ समझ में नहीं आया लेकिन जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। कोल्ड स्टोरेज में जाकर देखा गया कि एक मशीन से अमोनिया गैस तेजी से बाहर निकल रही है जो हवां में घुलकर आसपास के तमाम गांवों में फैलती जा रही है। मौके पर पहुंचे बिल्हौर थाने की पुलिस ने पूरा कोल्ड स्टोरेज खाली कराया। मास्क के बगैर पुलिसवाले भी अमोनिया गैस से बेहाल देखे गए। कोल्ड स्टोरेज का संचालक फरार है पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास कर रही है।