फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amit Shah roared in Etawah, asked Will you make Rahul the Prime Minister or Modi ji, said this for Akhilesh Ya

UP: इटावा में गरजे अमित शाह, पूछा- राहुल को प्रधानमंत्री बनाओगे या मोदी जी को? अखिलेश यादव के लिए कही ये बात

Sun, 28 Apr 2024 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Apr 2024 04:19 PM IST
सार

Amit Shah Etawah Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से पूछते हुए कहा कि रामसेवकों पर गोली चलाने वालो को चुनेंगे या राम मंदिर वालों को। राहुल को प्रधानमंत्री बनाओगे या मोदी जी को? कश्मीर हमारा घर है या नहीं 370 हटना चाहिए था?
 

विज्ञापन
Amit Shah roared in Etawah, asked Will you make Rahul the Prime Minister or Modi ji, said this for Akhilesh Ya
अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के गढ़ पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह जमकर गरजे। उन्होंने शहर के नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित किया। सबसे पहले शिव मंदिर, नीलकंठ मंदिर समेत सभी मंदिरों को नमन किया। इसके बाद खांटी समाजवादी नेता अर्जुन सिंह भदौरिया को नमन किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो चरणों के चुनाव में भाजपा सेंचुरी मार रही है। एक ओर राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले हैं, तो दूसरी ओर राम मंदिर बनाने वाले। उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश यादव से पूछने आया हूं कि भैया आपको और डिंपल भाभी को प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला था या नहीं? राहुल जी और उनकी मां से भी पूछता हूं कि निमंत्रण मिला था कि नहीं?
विज्ञापन

आगे कहा कि सबको निमंत्रण गया था, लेकिन कोई आया नहीं। जनता से पूछते हुए कहा कि रामसेवकों पर गोली चलाने वालो को चुनेंगे या राम मंदिर वालों को। राहुल को प्रधानमंत्री बनाओगे या मोदी जी को? कश्मीर हमारा घर है या नहीं 370 हटना चाहिए था? इटावा का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान दे देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की
गृहमंत्री ने आगे कहा कि पहले पाकिस्तान हावी रहता था। मोदी प्रधानमंत्री बने, तो पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। विश्व में भारत का डंका बज रहा है। कहा कि इटावा वालों कोरोना का टीका लगा? मुफ्त लगा है। इसके आगे परिवारवाद की परंपरा पर भी जमकर हमला बोला।

सपा के गुंडे गरीबों की झोपड़ी कब्जाते थे
उन्होंने कहा कि जो अपने भतीजे, भतीजी मुख्यमंत्री बनते हैं, वो क्या इटावा वालों का भला करेंगे। सपा के गुंडे गरीबों की झोपड़ी कब्जाते थे। योगी जी की सरकार बनने के बाद अब कोई कब्जा नहीं करता। 550 किमी सड़क बनी, रेलवे स्टेशन बनाना, पासपोर्ट कार्यालय, गैस-पानी सभी लाभ इटावा वालों को मिले हैं।

जसवंतनगर और करहल सीट पर भाजपा की नजर
मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1996 से सपा का वर्चस्व है। यहां सबसे अधिक लगभग पौने पांच लाख यादव मतदाता होने की वजह से सपा को आसानी से बड़ी जीत मिल जाती है। सपा की जीत में सबसे बड़ी भूमिका जसवंतनगर और करहल विधानसभा क्षेत्र की रहती है।

डिंपल यादव को मिले थे 6,17,625 वोट
कई सालों से सपा प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट देने वाली विधानसभा जसवंतनगर है। यहां से विधायक शिवपाल सिंह यादव का बड़ा प्रभाव माना जाता है। यही वजह है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 6,17,625 वोट मिले थे।

जसवंतनगर को साधने का प्रयास कर सकते हैं अन्य प्रचारक
वहीं, सपा से ही भाजपा में गए रघुराज सिंह शाक्य के खाते में 3,29,489 वोट आए थे। इसी तरह डिंपल ने 2,88,136 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया था। इस बार भाजपा इन दोनों सीटों पर सपा को कांटे की टक्कर देने के प्रयास में है। यही वजह है कि जसवंतनगर में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा की थी। अभी कई अन्य बड़े स्टार प्रचारक भी जसवंतनगर को साधने का प्रयास कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed