फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amit shah rally at here today

आज कानपुर-बुंदेलखंड में गरजेंगे अमित शाह  

Fri, 10 Feb 2017 12:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Feb 2017 12:51 AM IST
सार

पहले बदला मैदान, फिर बदला मंच का स्थान 
पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पहुंचे

विज्ञापन
amit shah rally at here today
अमित शाह (फाइल फोटो)

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को कानपुर व बुंदेलखंड में पांच जगहों पर ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं करेंगे। इनमें फर्रुखाबाद, इटावा, भोगनीपुर, उन्नाव, पुंखराया शामिल है।    
विज्ञापन


सभी इलाकों में चुनावी सभाओंं के दौरान सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा होगा। इसकी तैयारी सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही कर ली है। सुरक्षा के लिहाज से  पुखरायां में चुनाव सभा के लिए बनाए जा रहे मंच का स्थान बदलवाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम मंगलवार को तय हुआ था। पहले इंटर कॉलेज के पीछे वाले मैदान में चुनावी सभा कराने की तैयारी की गई थी। सुरक्षा एजेंसी ने उस स्थान को उपयुक्त नहीं माना। बता दें यहां एएसपी खुद सारी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन


तय कार्यक्रमों की सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 फरवरी को इटावा के रामलीला मैदान में भी एक जनसभा को संबोधित करने जाएंगे। इसके अलावा  फर्रुखाबाद में लोहाई रोड स्थित भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्यतिथि एक कार्यक्रम तय किया गया है। 

अमित शाह इन इलाकों का दौरान हेलिकॉप्टर से करेंगे। इसके लिए हेलीपैड बनाए गए है। हेलीपैड के आसपास सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई है। लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 

यहां इस दिन इनकी सभाएं
-केंद्रीय मंत्री उमा भारती 12 फरवरी को कानपुर की सीसामऊ और गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में आएंगी।
-अमित शाह 10 फरवरी को फर्रुखाबाद, इटावा, भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे।
-केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 13 फरवरी को फर्रुखाबाद की अमृतसर विधानसभा, कन्नौज, बिधूना, अकबरपुर रनियां विधानसभा में जनसभाएं करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed