फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amit shah attacked on sp bsp

शाह ने इटावा संकल्प रैली में सपा-बसपा के खिलाफ भरी हुंकार

Thu, 27 Oct 2016 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
amit shah attacked on sp bsp
अमित शाह (फाइल फोटो)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुलायम के गृह जिले इटावा में गुरुवार को विराट रैली की। इस बीच उन्होंने सपा-बसपा व कांग्रेस पर एकसाथ निशाना साधा। उन्होंने कहा तीनों पार्टियों के शासन से राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में अब प्रदेश के लोगों ने ठाना है कि वे इस बार राज्य में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


शाह ने कहा, यूपी का तीन साल का खर्च है 12 लाख करोड़ है, लेकिन यह पैसा सपा, बसपा और कांग्रेस मिल बांटकर खा गए। अब फिर से राज्य में भ्रष्टाचार फैलाने के लिए ये जनता से वोट मांग रहे हैं। सपा सरकार गरीबों, मजदूरों, दलितों व किसानों तक केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचने दे रही।
विज्ञापन


यूपी में फैले गुंडाराज का खात्मा कर वे राज्य में भाजपा को बहुमत दिलाने वाले है। शाह ने गुंडाराज के सफाए के लिए प्रदेश के युवाओंं से आह्ववान कर कहा, चुनाव में बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाओंं से निपटने के लिए उन्हें आगे आना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा के पक्ष में 2014 के चुनावी माहौल से ज्यादा 2017 का चुनावी माहौल बनता नजर आ रहा है। अगर सभा स्थल की फोटो व्हाटस एप के जरीए इंटरनेट पर शेयर की जाए तो विरोधियों को पता चल जाएगा कि भाजपा को इस बार यूपी में बहुमत मिलने जा रहा है।   

शाह ने इटावा को वीरो की भूमि बताते हुए शहीद नीतीन यादव को याद कर कहा, इटावा के इस जवान के बलिदान को पूरा देश नमन करता है। 
साथ ही उन्होंने जनता को 'सर्जिकल स्ट्राइक' की याद दिलाते हुए पीएम मोदी की तारीफ भी की।

वहीं देश की सीमा पर कांग्रेस के शासन काल में शहीद का सिर काटकर ले जाने वाली घटना का जिक्र करते हुए शाह बोले, एक जमाना था जब केंद्र में कांग्रेस, बसपा व सपा की मिलिजुली सरकार थी, और आए दिन सरहद पर हमले होते थे। आज केंद्र में भाजपा की सरकार है इसलिए सरहद पर हमला होते ही दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है। 

राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए शाह ने कहा कि 'एक तरफ 'मोदी जी' हैं तो दूसरी तरफ 'राहुत बाबा'। बीते दिनों राहुल ने यूपी यात्रा के दौरान कहा था कि वे प्रदेश में आलू की फैक्ट्री लगाएंगे, मगर उन्हें यह नहीं मालूम कि आलू फैक्ट्री में नहीं उगता बल्कि जमीन में उगता है। शाह ने कहा आलू तो राज्य की जनता खुद उगा लेती है, उन्हें जरूरत है तो प्रदेश में चिप्स की फैक्ट्री की... और यह सपना साकार करेगी भाजपा की सरकार।'  


इसके अलावा शाह ने पीएम मोदी के किए वादों को गिनाते हुए कहा यदि प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो वे राज्य में एम्स, रोजगार,बिजली समस्या जैसे गंभीर मुद्दों पर काम करेगी। उन्होंने जनता से कहा आपके बलबूते ही सरकार आएगी। फैसला आपको करना है। इसका बाद रैली का समापन कर वे लखनऊ निकल गए।









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed