फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amin of Bilhaur tehsil committed suicide by hanging himself in kanpur

UP: 'महिला मित्र ने बदला ठिकाना...', अवसाद में अमीन ने दे दी जान; पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 11 Jan 2025 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Jan 2025 12:16 PM IST
सार

कानपुर के बिल्हौर तहसील के अमीन ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर के कमरे में पंखे के कुड़े से शव लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी है। पत्नी का कहना है कि पति दूसरी महिला से संपर्क में थे। 

विज्ञापन
Amin of Bilhaur tehsil committed suicide by hanging himself in kanpur
kanpur suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर तहसील में कार्यरत राजस्व अमीन योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पनकी गंगागंज स्थित घर में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उन्होंने बच्चों को डांटकर कमरे से बाहर भगा दिया था। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनकी गंगागंज निवासी योगेंद्र सिंह (43) के परिवार में पत्नी रीना और दो बच्चे अनिरुद्ध (8) व जानवी (5) हैं। 
विज्ञापन


पत्नी रीना ने बताया कि पति गोविंदनगर निवासी किसी महिला से आठ माह पहले संपर्क में आए थे। इसको लेकर उनसे आए दिन कहासुनी हो जाती थी। रीना ने बताया कि पति से महिला से न बात करने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह नहीं माने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तीन महीने पहले दोनों बच्चों को लेकर पति के साथ बिल्हौर चली गईं और वहीं किराये का मकान लेकर रहने लगी थी। रीना के मुताबिक पांच दिन पहले ही वह गंगागंज स्थित घर आई थीं। बताया कि महिला के मायके वालों से बात करने के बाद उसने गोविंदनगर स्थित मकान और मोबाइल नंबर बदल लिया था। 
 

महिला के मकान और मोबाइल नंबर बदलने के बाद से योगेंद्र अवसाद में रहने लगे। शुक्रवार शाम को योगेंद्र को खाना देकर वह घर की दूसरी मंजिल पर चली गईं। नीचे आईं तो योगेंद्र ने अंदर से कमरा बंद कर रखा था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब नहीं खुला तो उन्होंने शोर मचाया। 

 

घर के आसपास के लोग मौके पर आए और धक्का देकर दरवाजा खोला। कमरे में योगेंद्र पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक रहे थे। उन्हें निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

 

थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। परिजन की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed