फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Amidst the mystery of murder or suicide of two friends in Farrukhabad, this discussion also arose in village

UP: सुसाइड, मर्डर या कुछ और...दोनों सहेलियों की मौत पर चर्चा, आशंका- कहीं गहरी दोस्ती से तो नहीं थी परेशानी

Wed, 28 Aug 2024 03:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Aug 2024 03:49 PM IST
सार

Farrukhabad News: दोनों सहेलियों की मौत हत्या या आत्महत्या की गुत्थी के बीच उलझी है। इस बीच गांव में यह भी चर्चा उठी है कि कहीं दोनों की गहरी दोस्ती से तो किसी को कोई परेशानी नहीं थी।

विज्ञापन
Amidst the mystery of murder or suicide of two friends in Farrukhabad, this discussion also arose in village
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में दोनों सहेलियों की हत्या हुई है या फिर यह आत्महत्या है। इन दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं चर्चा यह भी उठ रही है कि घटना के पीछे कहीं उनकी गहरी दोस्ती को रोकने की वजह तो नहीं। वहीं, परिजन से लेकर पुलिस अधिकारी अंजान बने हुए हैं।

विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी दो सहेलियां काफी समय से साथ-साथ रहती थीं। वह दोनों ज्यादातर हर जगह साथ ही जाती थीं। दोनों के शव मंगलवार सुबह आम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटके हुए पाए गए। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया।

विज्ञापन

गांव के लोग दोनों सहेलियों की गहरी दोस्ती की बात दबी जुबान से कह रहे हैं। ऐसे में कहीं दोनों सहेलियों की गहरी दोस्ती ही उनकी आत्महत्या या हत्या का कारण तो नहीं बन गई। हो सकता है कि कुछ लोग उनकी गहरी दोस्ती में बाधक बन रहे हों।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री (18) व पड़ोसी ग्रामीण की पुत्री (17) के साथ सोमवार की रात को गांव के मंदिर में जन्माष्टमी पर हो रहे जागरण में शामिल होने गई थीं। देर रात तक वह वापस नहीं आईं तो परिजनों ने सोचा बुआ के घर चली गईं होंगी।

विज्ञापन

फंदे पर लटके थे सहेलियों के शव
मंगलवार सुबह गांव का एक दिव्यांग खेत की तरफ गया तो बाग में आम के पेड़ पर दोनों सहेलियों के शव दुपट्टों को जोड़कर बनाए गए फंदे पर लटके मिले। दोनों सहेलियों के परिजन मौके पर पहुंचे। जानकारी पर एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ कायमगंज जय सिंह परिहार सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि
अधिकारियों ने मौके पर जांच के बाद परिजनों से जानकारी की। एक सहेली के पिता ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई गई। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि दोनों सहेलियों की फंदा लगने से दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed