{"_id":"5d8899ea8ebc3e93c734b972","slug":"ambulance-drivers-went-on-strike-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में समय से भुगतान न मिलने से नाराज एम्बुलेंस चालकों ने शुरू की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में समय से भुगतान न मिलने से नाराज एम्बुलेंस चालकों ने शुरू की हड़ताल
Mon, 23 Sep 2019 04:06 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Sep 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में समय से भुगतान न मिलने और 12 घंटे के बजाए 8 घंटे का ही भुगतान करने से आक्रोशित एंबुलेंस चालक सोमवार सुबह से हड़ताल पर चले गए। जिला अस्पताल में वाहनों को खड़ा कर नारेबाजी की।
प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि जब तक भुगतान नहीं मिलेगा हड़ताल जारी रहेगी। इसके चलते सीएचसी और जिला अस्पताल में आने वाले गंभीर रोगियों को परेशान होना पड़ा। निजी वाहन और प्राइवेट एम्बुलेंस से मरीजों को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया।
हड़ताल समाप्त करने के लिए सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारियों ने एम्बुलेंस चालकों से वार्ता की हालांकि हल नहीॆ निकल सका। एम्बुलेंस चालकों ने प्रदर्शन करते हुए सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सीएमओ कार्यालय पहुंचे और चालकों से बात की। सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि चालकों से बात करने की कोशिश की जा रही है। गंभीर मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा मिलेगी।