फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ambulance did not come for half an hour, patient was dragged for two kms on handcart and taken to hospital

बीमार व्यवस्थाएं: आधा घंटा तक नहीं आई एंबुलेंस, मरीज को ठेले पर दो किमी तक घसीटकर ले गए अस्पताल

Wed, 28 Jun 2023 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jun 2023 10:44 PM IST
सार

यूपी के जालौन में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाने के लिए जब एंबुलेंस को फोन किया तो आधा घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। मजबूरन परिजन घायल को ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Ambulance did not come for half an hour, patient was dragged for two kms on handcart and taken to hospital
जिला अस्पताल में ठेले पर लेटा मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के उरई में गृहकलह के चलते युवक ने अपनी गर्दन पर चाकू मार लिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया। आधा घंटे तक एंबुलेंस न आने पर परिजन मजबूरी में घायल को ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, अस्पताल में घायल को इलाज के लिए स्ट्रेचर देना भी अस्पताल प्रशासन ने मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में ठेले पर ही चिकित्सक करते रहे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्रनगर निवासी रवि ने मंगलवार की देर रात गृहकलह के चलते चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। इससे वह लहूलुहान होकर अचेत हो गया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया, लेकिन एंबुलेंस न पहुंचने पर युवक की हालत बिगड़ते देख परिजन हाथ ठेले से उसे जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


वहां इमरजेंसी में तैनात कर्मचारी व डॉक्टर ठेले पर ही उसका इलाज करते रहे। इसका लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। युवक की मां पिंकी ने बताया कि एंबुलेंस को कई बार फोन किया गया। आधा घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे उसे अपने बेटे दो किलोमीटर दूर तक ठेला घसीटकर अस्पताल लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल में स्ट्रेचर हमेशा मौजूद रहता है। किन हालात में ठेले पर इलाज किया गया। इसकी भी जांच की जाएगी। - डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed